Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

खरौद के गौठान में भूख-प्यास से तड़पकर 29 गौवंश की मौत, सभी मृत गौवंश को फेंक दिया गया है गौठान के पीछे खुले जगह में, उठ रही दुर्गंध के कारण स्थानीय लोगों का सांस लेना हो रहा है कठिन…

खरौद के गौठान में भूख-प्यास से तड़पकर 29 गौवंश की मौत

सभी मृत गौवंश को फेंक दिया गया है गौठान के पीछे खुले जगह में, उठ रही दुर्गंध के कारण स्थानीय लोगों का सांस लेना हो रहा है कठिन

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी गौठान योजना की इससे बड़ी दुर्दशा और क्या होगी कि नगर पंचायत खरौद के देवरी मोड़ स्थित गौठान में भूख-प्यास से तड़पकर एक साथ 29 गौवंश की मौत हो गई। सभी मृत गौवंश को गौठान के पीछे खुले जगह में फेंक दिया गया है, जिससे उठ रही दुर्गंध के कारण स्थानीय लोगों का सांस लेना कठिन हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत खरौद के देवरी मोड़ स्थित आईटीआई के पीछे गौठान संचालित है, जो सिर्फ नाम का ही गौठान है। यहां गौठान योजना के नाम पर महज खानापूर्ति की जा रही है। यहां गौवंश के लिए ना चारा है, ना पानी है और ना ही बिजली व शेड की व्यवस्था है, फिर भी गौठान में क्षमता से कई गुना अधिक गौवंश लाकर को डाला जा रहा है। चिलचिलाती तेज धूप हो या झमाझम बारिश हो, यहां गौवंश खुले में बंधक बने रहते हैं। चारा के नाम पर एक तिनका भी गौठान में नहीं हैं और न ही गौवंश को बाहर चराने के लिए चरवाहे की व्यवस्था है। गौवंश को पीने के लिए पानी तक नसीब नहीं हो रहा है। गौठान में अभी दो सौ से अधिक गौवंश हैं। चारा-पानी नही मिलने से गौवंश के शरीर पूरी तरह सूख गए हैं, जिनमें गौवंश के कई छोटे-छोटे बछड़े भी शामिल हैं। भूख-प्यास से तड़प-तड़प कर यहां एक-दो गौवंश की मौत प्रतिदिन हो रही है। एक दिन पहले ही यहां एक साथ 29 गौवंश की मौत हो गई है। सभी मृत गौवंश को जेसीबी से ले जाकर गौठान के पीछे खुली जगह पर फेंक दिया गया है, जिससे आसपास के लोगों का बदबू से बुरा हाल है। साथ ही गंभीर बीमारी फैलने की आशंका भी बनी हुई है। खास बात यह है कि इतनी बड़ी घटना हो जाने के बाद भी अब तक कोई भी जिम्मेदार गौठान की ओर झांकने तक नहीं पहुँचा है।
गौठान नहीं जैसे हो कसाईवाड़ा
देवरी मोड़ के आईटीआई के पीछे स्थित गौठान में गौवंश के लिए चारा, पानी, बिजली व शेड तक की व्यवस्था नहीं है। गौठान के नाम पर सिर्फ सीमेंट की पोल पर जाली घेरकर गेट लगा दिया गया है। यह गौठान किसी कसाईवाड़ा से कम नहीं है, जहां भूख प्यास से रोज गौवंश की मौत हो रही है।
तो सारे गौवंश की हो जाएगी मौत
नगर पंचायत खरौद के देवरी मोड़ आईटीआई के पीछे स्थित गौठान में इस वक्त दो सौ से अधिक गौवंश मौजूद हैं। चारा-पानी नहीं होने से रोजाना एक-दो गौवंश की मौत हो रही है। जल्द ही व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो एक-एक करके सभी गौवंश की मौत होने से नकारा नहीं जा सकता।
गौठान के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार
नगर पंचायत खरौद के देवरी मोड़ आईटीआई के पीछे गौठान निर्माण के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार किया गया है। गौठान निर्माण के लिए लाखों की राशि स्वीकृत की गई थी, लेकिन गौठान निर्माण के नाम पर सिर्फ सीमेंट के पोल लगाकर जाली से घेरा कर गेट लगा दिया गया है। गौठान में चारा, पानी, बिजली व शेड की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
हमें अभी तक कोई जानकारी नहीं
इस संबंध में हमें अभी तक कोई जानकारी नहीं है। कर्मचारियों से मौका मुआयना कर पता लगाया जा रहा है।
-बोधराम दिनकर, प्रभारी सीएमओ, नगर पंचायत खरौद

See also  बिजली उपकेंद्र सब स्टेशन राहौद में घुसकर मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!