Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

अकलतरा विधानसभा क्षेत्र से बसपा के प्रत्याशी रहे  संतन रात्रे ने पुनः घर वापसी कर ली…

अकलतरा विधानसभा क्षेत्र से बसपा के प्रत्याशी रहे  संतन रात्रे ने पुनः घर वापसी कर ली 
            
जांजगीर-चांपा। 2013 के विधानसभा चुनाव में अकलतरा विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी  के अधिकृत प्रत्यशी रहे संतन रात्रे ने अभी कुछ माह पहले आप पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। सदस्यता ग्रहण करने के बाद पार्टी में लगभग उपेक्षित रहने के कारण बहुजन समाज पार्टी के एक कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी एवम पूर्व विधानसभा पामगढ़ दुजराम बौद्ध, जिलाध्यक्ष बसपा रोहित डहरिया एवम बसपा अकलतरा विधानसभा के वर्तमान प्रत्याशी डॉ. विनोद शर्मा के समक्ष पुनः बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। संतन रात्रे के पुनः पार्टी में घर वापसी पर सभी कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।
उक्त कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी चंद्रकांत डहरिया, संजय कुर्रे, अध्यक्ष भोगीलाल पाटले, उपाध्यक्ष सुरेश जस्कर, महासचिव प्रेम जांगड़े, कोषाध्यक्ष शोभा कुर्रे, सचिव चंद्रभान जांगले, निकाराम भारद्वाज, किशन पाल, हिराकुमार पाटले, दीवान पाटले, महेंद्र दिवाकर, नरेंद्र कुर्रे, मनीष लहरे, आकाश लहरे, पं. अनिल शर्मा, डॉ. शेखर शर्मा, कुमार यादव, परमानन्द कश्यप, राहुल शर्मा आदि भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

See also  भारतीय युवा कांग्रेस के 64वें स्थापना दिवस पर युकांइयों ने रोपे 101 पौधे...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!