छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
55 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, एवं 55 पाव देशी शराब के साथ 03 आरोपी गिरफ्तार, नवागढ़ पुलिस की कार्यवाही…

55 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, एवं 55 पाव देशी शराब के साथ 03 आरोपी गिरफ्तार, नवागढ़ पुलिस की कार्यवाही
जांजगीर-चांपा। नवागढ़ पुलिस ने 55 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, एवं 55 पाव देशी शराब के साथ 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मामले का विवरण इस प्रकार है कि 23 सितम्बर को मुखबीर से सूचना मिला की थाना नवागढ़ क्षेत्र के भठली, जगमहंत पर रेड कार्यवाही किया गया। आरोपी दिनेश सिंह उम्र 56 साल निवासी जगमहन्त के कब्जे से 55 पाव देशी प्लेन शराब कीमती 4400 रुपए, आरोपी ओमप्रकाश कुर्रे 31साल निवासी भठली के कब्जे से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 3000 रुपए, आरोपी सुरेश कुमार कुर्रे उम्र 38 साल निवासी भठली के कब्जे से 25 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 2500 रुपए को बरामद किया गया।आरोपियों के विरुद्ध थाना नवागढ़ में अलग अलग अपराध धारा 34 (2) आब.एक्ट के तहत कायम कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान दिनेश सिंह उम्र 56 साल निवासी जगमहंत, ओमप्रकाश कुर्रे उम्र 31 साल निवासी भठली, सुरेश कुमार कुर्रे उम्र 38 साल निवासी भठली थाना नवागढ़ के विरुद्ध अपराध धारा का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर 23 सितम्बर 23 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही मे निरी. कमलेश सेंडे, रमेश एक्का, सुरेन्द्र कश्यप, बाबूलाल दिवाकर, आर. जनक कश्यप, बलराम यादव, अनील कुर्रे एवम गठित विशेष टीम का सराहनीय योगदान रहा।



