छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
150 से अधिक ग्रामों में सूर्यांश शिक्षा महासभा, कैरियर मार्गदर्शन एवं ग्रामीण महा भ्रमण अभियान 24 सितम्बर को…

150 से अधिक ग्रामों में सूर्यांश शिक्षा महासभा, कैरियर मार्गदर्शन एवं ग्रामीण महा भ्रमण अभियान 24 सितम्बर को
ग्रामीण भ्रमण दल भाटापारा नैला से करेंगे प्रस्थान
राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य रमेश पैगवार एवं जांजगीर के नगर पालिका अध्यक्ष भगवान दास गढ़वाल सूर्यांश ध्वज दिखाकर करेंगे रवाना
जांजगीर-चांपा। सूर्यांश ग्रामीण एहसास एवं जन जागरूकता महारैली अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ 24 सितंबर 2023 को प्रातः 08 बजे से होगा। सूर्यांश शिक्षा उत्थान समिति द्वारा आयोजित ग्रामीण भ्रमण कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य रमेश पैगवार एवं जांजगीर के नगर पालिका अध्यक्ष भगवान दास गढ़वाल सूर्यांश ध्वज दिखाकर भ्रमण दलों को वार्ड क्रमांक 02 भाटापारा नैला (जांजगीर) से रवाना करेंगे। भ्रमण दल अपने-अपने मार्गों के 150 से अधिक ग्रामों में शिक्षा सभा, कैरियर मार्गदर्शन, प्रतिभा खोज, निःशुल्क कोचिंग हेतु अभ्यर्थी चयन करते हुए उत्कृष्ट नागरिक सेवा सम्मान हेतु ग्रामीण जनों से संवाद करेंगे।
ग्रामीण भ्रमण कार्यक्रम के तहत मार्ग क्र. एक में मार्ग प्रभारी देव कुमार सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में रामलखन सूर्यवंशी एवं टी.पी. भावे मुख्य वक्ता के तौर पर भोजपुर, घठोली, हथनेवरा, सोंठी, भवरेली, भाठापारा, मोहगांव, झर्रा, सरवानी, चोरिया, तेंदुआ, बरभांठा, परसापाली गांव का भ्रमण करेंगे। मार्ग क्र. दो मे मार्ग प्रभारी राम नारायण प्रधान के मार्गदर्शन में झंकारेश्वरादित्य प्रधान एवं गणेश राम सूर्यवंशी कोसमंदा, कमरीद, अफरीद, मुड़पार, पचोरी, सारागांव, देवरी, अमरूवा, बघौदा, सुखरी कला, अमलडीहा गांव का, मार्ग क्र. तीन में मार्ग प्रभारी गेंद राम प्रधान के मार्गदर्शन में मनहरण लाल सूर्यवंशी, ताराचंद रत्नाकर एवं सावन गुजराल मुक्ता, पलाड़ीकला, भागोडीह, सकरेली, बगबुड़वा, सकर्रा, आमनदुला, सुकलीपाली, ठठारी, बस्ती बाराद्वार, डेरागढ़ गांव का, मार्ग क्र. चार में मार्ग प्रभारी श्रद्धा कुमार रोलेज के मार्गदर्शन में उत्तम गढ़वाल एवं संतोष प्रधान दर्री, सरहर, कुम्हारी, लच्छनपुर, हनुमंता, खम्हिया, कचंदा, गिधौरी, कुरदा, पोड़ीखुर्द, उमरेली गांवों में शिक्षा सभा कर ग्रामीणों से संवाद करेंगे जिसमें जांजगीर, कोरबा एवं सक्ती जिलों के ग्रामीण क्षेत्र सम्मिलित हैं।
इसी तरह मार्ग क्र. पांच मे मार्ग प्रभारी जय प्रकाश खरे के मार्गदर्शन में आचार्य शिव प्रधान एवं रेवा राम सूर्यवंशी खोखसा, जर्वे, पिसौद, उदयबन्द, कनई, गौद, अकलतरी, अमोदा, हरदी, आमानारा, नवागांव, सिउड़, रोगदा ग्रामों का, मार्ग क्र. छ: के भ्रमण दल के सदस्यों द्वारा मार्ग प्रभारी प्रवीण पैगवार के मार्गदर्शन में ए.आर. सूर्यवंशी एवं रमेश सूर्यवंशी पेण्ड्री, नवापारा, सुकली, पचेड़ा, कसौंदी, भैसदा, भैसमुड़ी, धुरकोट, मरकाडीह गांवों का, मार्ग क्र. सात में मार्ग प्रभारी संजय लसार के मार्गदर्शन में जगजीवन राम सूर्यवंशी एवं प्रतिपाल गढ़ेवाल मुनुन्द, धनेली, भड़ेसर, दर्री, घुठिया, महंत, अमोरा, अवरीद, चोरभट्टी, बुडेना, जगमहंत गांवों का, मार्ग क्र. आठ में मार्ग प्रभारी फिरत राम किरण के मार्गदर्शन में ओम प्रकाश सूर्यवंशी एवं राम लाल सूर्यवंशी खोखरा, धाराशिव, मेहन्दा, डीह, सेवई, छोटे मुरली, बड़े मुरली, तागा,चोरभट्टी, पौना, तिलई, घनवा, अमरताल, बनारी गांवों का भ्रमण कर विद्यार्थियों को मार्गदर्शित करेंगे।
इसी तरह मार्ग क्र. नौ में मार्ग प्रभारी विक्रम डिग्रस्कर के मार्गदर्शन में बी.आर. सत्यार्थी एवं देव कुमार पारकर कुटरा, सेंदरी, कुथुर, डुड़गा, भदरा, कुटराबोड़, सेमरिया, जोगीडिपा, सिल्ली, नवागाँव गांवों का, मार्ग क्र. दस में मार्ग प्रभारी सरदेश लदेर के मार्गदर्शन में रमेश दास खड्ग एवं पुनी राम सूर्यवंशी पुटपुरा, हाथीटिकरा, मरकाडीह, सोनाई डीह, साजापाली, मुड़पार (कापन), मधुवा, अकलतरा, बनाहिल, कन्हाई बंद, सिवनी गांवों का, मार्ग क्र. ग्यारह में मार्ग प्रभारी शुक्ला प्रसाद सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में विनोद मंजारे एवं श्रीमती उमा खरे पाली, जाबलपुर, बलौदा, सुल्तानपुर, खिसोरा, नवगँवा, बरभांठा, मधईपुर, बेलटुकरी, औराई, तेन्दुभांठा, सरखो गांवों का भ्रमण करेंगे।
जांजगीर कोरबा एवं सक्ती जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों के साथ मार्ग क्र. बारह में नगर पालिका परिषद जांजगीर नैला के नगरीय क्षेत्रों में तीज राम लाठिया के मार्गदर्शन में श्याम कार्तिक सूर्यवंशी एवं नरेश पैगवार नैला दर्रीपारा, नैला भांठापारा, नैला बस्ती, शारदा चौक, तलवापारा, बाजारपारा, अमरैय्या पारा, भांठापारा, खड़फड़ीपारा, शांति नगर जैसे मुहल्ले एवं अन्य वार्ड में शिक्षा महासभा एवं कैरियर मार्गदर्शन कर विद्यार्थियों को मार्गदर्शित करेंगे।
उक्ताशय की जानकारी देते हुए प्रो. गोवर्धन सूर्यवंशी ने बताया कि ग्रामीण भ्रमण के इस कार्यक्रम में दल के सदस्यों के द्वारा ग्रामीण प्रतिभावान छात्र छात्राओं का चिन्हांकन कर विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए मार्गदर्शन देेेंगे। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का चिन्हांकन कर पुरस्कृत करने हेतु पंजीकरण किया जाएगा जिन्हें 24, 25 एवं 26 दिसंबर 2023 को सिवनी (नैला) में आयोजित “सूर्यांश शिक्षा महामहोत्सव” में सम्मानित किया जाएगा। महामहोत्सव में विद्यार्थियों के साथ नागरिक सम्मान, उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान, सामाजिक चेतना सम्मान, आदर्श माता पिता सम्मान प्रदान किया जाता है। ग्रामीण भ्रमण में समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों का आदर्श विवाह एवं युवक युवती परिचय हेतु पंजीकरण, ग्रामीण प्रतिभा एवं खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए खेल एवं विविध कलाओं से संबंधित प्रतियोगिताओं के लिए पंजीयन भी किया जाएगा।



