Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

बैरिस्टर ठाकुर छेदीलील स्मृति समारोह में जैविक मेला एवं मिलेट कार्निवाल का आयोजन…

बैरिस्टर ठाकुर छेदीलील स्मृति समारोह में जैविक मेला एवं मिलेट कार्निवाल का आयोजन

जांजगीर-चांपा। बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल स्मृति समारोह 2023 में जिला स्तरीय जैविक कृषि मेला सह मिलेट कार्निवाल का आयोजन शहीद स्मारक परिसर कचहरी चौक जांजगीर में हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमेश पैगवार (छ.ग राज्य अनुसूचित जाति के सदस्य) कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकुमार साहू कृषि स्थाई समिति के सभापति द्वारा किया गया तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में देवेश सिंह (बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल समिति के सदस्य ) एवं लखन लाल साहू कृषि स्थाई समिति के सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति में बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल की फोटो पर द्वीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सर्वप्रथम जिले के उप संचालक कृषि एम.डी. मानकर द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधि का स्वागत सम्मान किया गया तथा कृषि विभाग के मुखिया द्वारा जिले में चल रहे विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा गया कि आज के परिवेश में जैविक खेती किसानों के लिए अति महत्वपूर्ण है, साथ ही गोधन न्याय योजना से वर्मी कम्पोस्ट प्राप्त कर कृषक जैविक खेती की ओर बढ़ रहे है। इसके साथ ही हमारा जिला मिलेट्स मिशन के तहत् भी आगे बढ़ रहा है पूर्व वर्षो में जिले में मिलेट्स का रकबा अल्प था किन्तु वर्ष 2022-23 के अंतराष्ट्रीय मिलेट् मिशन 2023 की शुरूवात हुई। जिसके चलते कृषक, कृषि विभाग एवं कृषि वैज्ञानिकों के सहयोग से इस जिले में 827 हेक्टेयर रकबा में पिछले वर्ष रागी की खेती की गई। कृषकों के द्वारा रागी की खेती को और बढ़ावा देने हेतु जिले में प्रायस किया जा है। इसी प्रकार कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए दिनेश शर्मा द्वारा बैरिस्टर ठाकुर छेदीलील के जीवनी पर प्रकाश डालते हुऐ उनके कृषि के क्षेत्र में दिये गये योगदान की चर्चा की और राजकुमार साहू द्वारा कृषको एवं कृषि विभाग तथा वैज्ञानिक के मेहनत को सराहना किया गया और कहा की हमारे जिले के कृषक उन्नत कृषक है, जो कि अपने खेतो में 35-45 प्रति हेक्टेयर तक धान का उत्पादन कर रहे है। मुख्यमंत्री द्वारा किसानो के लिये विभिन्न प्रकार की योजनायें संचालित की जा रही उन सभी योजनाओं का लाभ लेने हेतु किसानों से आग्रह किया गया। तत्पश्चात् रमेश पैगवार द्वारा कहा गया है कि जैविक खेती जीवन की कुंजी है। पुराने जमाने में हमारे पूर्वजों द्वारा जैविक खेती ही किया जाता था। किन्तु आज के परिवेश में किसानों द्वारा अधिक उत्पादन की लालसा में रासायनिक युक्त कृषि की ओर अग्रसर हो रहे है। हमें पुनः जैविक खेती की ओर आना ही पड़ेगा।
कृषकों के इस सम्मेलन में कृषि वैज्ञानिक डॉ. राजीव दीक्षित एवं मनीष सिंह, रंजीत मोदी द्वारा वर्तमान में खरीफ फसलों के धान की प्रबंधन एवं जैविक खेती,
तथा मिलेटस फसलों के बारे में विस्तार पूर्वक कृषकों से चर्चा परिचर्चा किया गया।
कृषकों के द्वारा धान में लगने वाले प्रमुख कीटव्याधि के बारे में वैज्ञानिकों से प्रश्नोत्तरी किया गया। इसके साथ ही पशु पालन एवं मत्स्य पालन विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का समापन मनीष कुमार मरकाम, अनुविभागीय कृषि अधिकारी जांजगीर द्वारा कृषकों तथा कार्यक्रम में पधारे अतिथियों एवं विभागीय अधिकारी/ कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार वक्त किया गया। तत्पश्चात् कार्यक्रम
में आये हुए अतिथियों द्वारा समवर्गीय विभागों के स्टॉल का निरीक्षक एवं अवलोकन करते
हुए स्टॉल की प्रशंसा किया गया।

See also  राष्ट्रपति मुर्मु एवं राज्यपाल डेका ने महाप्रभु श्री जगन्नाथ भगवान के किए दर्शन...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!