Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

घटिया स्तर के सामग्री से चल रहा अतिरिक्त कक्ष भवन का निर्माण कार्य, जैजैपुर विकासखंड के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला राजीव ग्राम किकिरदा का मामला…

घटिया स्तर के सामग्री से चल रहा अतिरिक्त कक्ष भवन का निर्माण कार्य
जैजैपुर विकासखंड के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला राजीव ग्राम किकिरदा का मामला
 
सक्ति-जैजैपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश बघेल की सरकार शिक्षा के क्षेत्र में पानी की तरह पैसा बहा रही है। गांव गांव में नए नए स्कूल खोले जा रहे हैं। नए स्कूल के लिए नया भवन की जरूरत हो रही है। नए अतिरिक्त कक्ष भवन के लिए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के अधिकारी को कार्यभार शासन द्वारा सौंपा गया है। इसके बावजूद भी जिला में प्राथमिक शाला के निर्माणाधीन अतिरिक्त कक्ष भवन निर्माण का कार्य ठेकेदार की लापरवाही और शासन प्रशासन की उदासीनता से घटिया स्तर के सामग्री से निर्माण कार्य तेज गति से जारी है। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के अधिकारी इस कार्य को एक ठेकेदार को ठेका में देकर अपना आंख बंद कर लिए हैं। लिहाजा यहां के ग्रामीण बच्चों को भविष्य में भुगतना पड़ सकता है।
           गौरतलब है कि नवीन जिला सक्ति के विकासखंड जैजैपुर के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला राजीव ग्राम किकिरदा में छत्तीसगढ़ सरकार के शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बच्चों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक नया अतिरिक्त कक्ष भवन निर्माण कार्य स्वीकृत किए। इस कार्य की निर्माण एवं देखरेख ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग जांजगीर- चांपा, मुख्यालय -चांपा के अधिकारियों को सौंपा गया। लेकिन मजेदार बात यह है कि ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के अधिकारी अतिरिक्त कक्ष भवन निर्माण कार्य को किसी ठेकेदार को ठेका में देकर अपना पल्ला झाड़ लिए। यहां पर ठेकेदार की मनमानी चरम के साथ में आसमान पर है। यहां पर शासन से प्राप्त एस्टीमेट एवं अनुपात के हिसाब से निर्माण कार्य नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने जब घटिया स्तर की सामग्री से निर्माण कार्य को मना किया। तब निर्माण कार्य में लगे मजदूर एवं मिस्त्री ने ठेकेदार के बताएं अनुसार काम करने की बात कह रहे हैं। इस संबंध में वहां उपस्थित मजदूरों ने बताया कि  हम लोग ठेकेदार के हिसाब से कम कर रहे हैं। निर्माण कार्य का स्तर अच्छा है, या खराब है। इसकी जानकारी ठेकेदार ही बता पाएंगे। उन्होंने आगे बताया कि हम लोगों को ठेकेदार ने जिस हिसाब से रेती एवं सीमेंट मिलाने को बोले हैं, उसी हिसाब से हम लोग कम कर रहे हैं।
         बहरहाल कारण चाहे जो भी हो शासकीय प्राथमिक शाला राजीव ग्राम किकिरदा में बना रहे अतिरिक्त कक्ष भवन निर्माण का कार्य घटिया स्तर से हो रहा है। यहां के ग्रामीणों ने जिला के मुखिया कलेक्टर महोदया से उचित कार्रवाई की मांग किए हैं।
शिक्षकों की लग रही मिली- भगत
जैजैपुर विकासखंड के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला राजीव ग्राम किकिरदा में यहां के ग्रामीणों ने बताया कि प्रधान पाठक कुंती आदित्य ने पिछले कई वर्षों से काफी लंबे समय से अंगद की पांव की तरह एक ही शाला में जमे हुए हैं। लेकिन यहां पर मजेदार बात यह है कि इसी स्कूल का अतिरिक्त कक्ष भवन का निर्माण कार्य घटिया स्तर से हो रहा है ,उसके बावजूद भी इस विद्यालय की प्रधान पाठक ने आज तक शिक्षा विभाग को लिखित में अवगत नहीं कराई। न ही ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग को अवगत करा पाई। यहां पर कुल मिलाकर शिक्षकों की मिलीभगत लग रही है।
अधिकारियों से प्राप्त एस्टीमेट के आधार पर निर्माण कार्य चल रहा है। अगर बात निम्न स्तर की है, तो सुधार किया जाएगा।
    
   रवि साहू 
     ठेकेदार

See also  मूल कर्तव्यों से विमुख हुआ राजस्व विभाग, बेजा कब्जा हटाने के बजाय बेजाकब्जा धारियों को दिया जा रहा है संरक्षण, हजारों की संख्या में जाति प्रमाण पत्र भी हैं लंबित...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!