ग्राम खैरा (खोखसा) में जल जीवन मिशन के तहत 1 करोड़ 45 लाख 88 हजार रुपए की नल-जल योजना का भूमिपूजन किया नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने…

ग्राम खैरा (खोखसा) में जल जीवन मिशन के तहत 1 करोड़ 45 लाख 88 हजार रुपए की नल-जल योजना का भूमिपूजन किया नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने
ग्राम खैरा (खोखसा) पहुंचने पर ग्रामवासियों ने नेताप्रतिपक्ष चंदेल का किया भव्य स्वागत
जांजगीर-चांपा। छ.ग. विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ग्राम खैरा (खोखसा) में 145.88 लाख रूपये (एक करोड़, पैतालीस लाख अठ्ठासी हजार रूपये) की लागत से बनने वाले जल जीवन मिशन के तहत नल-जल योजना का भूमिपूजन किया। जिसमें 6087 मीटर पाइप लाइन, 287 नग घरेलु नल कनेक्षन, 7000 लीटर 12 मीटर ऊंचाई उच्च स्तरीय जलागार, 2 नग स्वीच रूम, 1 नग क्लोरीनेटर रूम, 1 नग अहाता निर्माण किया जायेगा। नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने इस अवसर पर उपस्थित ग्रामिणजनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री मान. नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार की यह एक क्रांतिकारी योजना है, जिससे हर घर को पीने का शुद्ध पानी मिलेगा। नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने उपस्थित ग्रामीणजनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के तहत हर घर में पीने का शुद्ध पानी पहुंचाने का लक्ष्य केन्द्र की सरकार ने रखा है। उन्होंने आम नागरिकों से विनम्रता पूर्वक आग्रह किया कि पानी के एक-एक बूंद का सदुपयोग करें तथा समाज के सभी लोग जल का संरक्षण करें। हरे-भरे वृक्षों को न काटे तथा हम सब का यह प्रयास है कि हम अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें। इसके पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने विधिवत रूप से पूजा-अर्चना कर नल-जल योजना का भूमिपूजन किया। ग्राम खैरा (खोखसा) पहुंचने पर नेता प्रतिपक्ष चंदेल का भारी संख्या में उपस्थित ग्रामीणजनों ने भव्य स्वागत किया। नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने कार्यक्रम के उपरांत ग्रामीणजनों से भेट किया तथा ग्रामवासियों से रूबरू हुए। इस कार्यक्रम में ग्राम के सरपंच विनोद राज, पं. विरेन्द्र शर्मा, मयाराम केंवट, कमलेश यादव, मुरलीधर साहू, परसराम साहू, लहाराम केंवट, खोलबहरा केंवट, दौलतराम साहू, नरेश यादव, लच्छीराम, संजय राठौर, ठेकेदार अंकित अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।



