छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
जुआ खेलने वाले 03 आरोपियों को अकलतरा पुलिस ने किया गिरफ्तार…

जुआ खेलने वाले 03 आरोपियों को अकलतरा पुलिस ने किया गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा। जुआ खेलने वाले 03 आरोपियों को अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
आरोपी राजेंद्र साहू निवासी वार्ड नंबर 11 अकलतरा, रमेश बरेठ निवासी वार्ड क्रमांक 17 अकलतरा, विनोद देवांगन निवासी वार्ड नंबर 9 अकलतरा तीनों आरोपियों के कब्जे से जुमला 11 हजार 900 रुपए एवं 03 नग मोबाइल, तास पत्ती बरामद किया गया।
सभी आरोपियों के विरूद्ध धारा 3 छ.ग. सार्वजनिक जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत् कार्यवाही की गई।
थाना अकलतरा पुलिस को मुखबिर सूचना मिला की लेबर कॉलोनी अकलतरा में कुछ लोग रुपए पैसा का दाव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है की सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया मौके पर आरोपी राजेंद्र साहू उम्र 41 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 11 अकलतरा, रमेश बरेठ उम्र 50 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 17 अकलतरा, विनोद देवांगन उम्र 45 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 9 अकलतरा उपस्थित मिला जिसके कब्जे से जुमला 11 हजार 900 रुपए 03 नग मोबाइल, तास पत्ती जप्त किया गया है। तथा आरोपियों के विरूद्ध धारा 3 छ.ग. सार्वजनिक जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही किया जाकर विधिवत गिरफ्तार कर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में अरुण सिंह, महिला प्रधान आर अनिता पाटले, आर प्रदीप दुबे, अजय भानु का एवम सायबर टीम जांजगीर का सराहनीय योगदान रहा।



