Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

परिर्वतन के वाहक थीम पर  टीचर  एक्सपो रायपुर में अंचल के शिक्षक कामता प्रसाद सिंह हुए शामिल…

परिर्वतन के वाहक थीम पर  टीचर  एक्सपो रायपुर में अंचल के शिक्षक कामता प्रसाद सिंह हुए शामिल 
 
जांजगीर-चांपा। शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य शैक्षिक अनुसंधान केंद्र रायपुर एवं  रूम टू रीड के तत्वाधान में रायपुर में आयोजित शिक्षक एक्सपो  प्रदर्शनी स्थल हॉटल द ग्रेंड राजपूताना रायपुर
 में रखा गया। इस एक्सपो में जिले से चिन्हांकित शिक्षकों के साथ शिक्षक परिवर्तन के वाहक’ विषय पर चर्चा के साथ शिक्षकों के पहले की प्रदर्शनी का आयोजन किया जाना है। इस प्रदर्शनी तथा उस होने वाले विचार विमर्श से राज्य के अन्य सभी शिक्षकों को भी सम्बलन मिलेगा जो निपुण भारत मिशन को आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा। 06 सितंबर 2023 को होने वाले शिक्षक एक्सपो में प्रत्येक जिले से एक ऐसे शिक्षक को नामित किया गया है जिन्होंने सामुदायिक जुड़ाव से संबंधित परियोजनाओं अथवा क्रिया-कलापों, कक्षा प्रबंधन रणनीतियाँ, तथा शिक्षा तकनीकी आदि को बच्चों हेतु बड़े नवाचारों के रूप में उपयोग किया है। इसमें छत्तीसगढ़ से कुल 39 शिक्षको का चयन हुआ जिसमे जिला जांजगीर चांपा, विकासखंड बलौदा के विद्यालय प्राथमिक शाला कॉलोनीगंज पंतोरा से एक मात्र शिक्षक कामता प्रसाद सिंह का चयन हुआ है। इनके इस चयन पर विकास खण्ड बलौदा के सभी शिक्षक परिवार में हर्ष व्याप्त है।

See also  नवदायित्व मिलने के बाद अमर सुल्तानिया ने मुख्यमंत्री व शीर्ष नेतृत्व से की भेंट, लिया मार्गदर्शन, किया आभार व्यक्त

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!