Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय जांजगीर में शिक्षक सम्मान समारोह का हुआ आयोजन…

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय जांजगीर में शिक्षक सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
 
शिक्षक दिवस के अवसर पर जिले के सेवानिवृत्त शिक्षकों तथा शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले शिक्षक हुए सम्मानित
 
     जांजगीर-चांपा। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों का सम्मान समारोह का आयोजन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय जांजगीर में किया गया।
       इस अवसर पर जिला मिशन समन्वयक, आर.के. तिवारी ने कहा कि शिक्षक दिवस देश द्वितीय राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्लि राधाकृष्णन के जन्म दिवस के अवसर मनाया जाता है। जो शिक्षकों के लिए गौरव की बात है। डिप्टी कलेक्टर संदीप ठाकुर ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस के अवसर पर शुभकामना देते हुए कहा कि शिक्षकीय पेशा एक सम्मान का कार्य है, एक शिक्षक कभी भी रिटायर्ड नही होता वे जहां भी रहते हैं अपने आस-पास के लोगों को हमेशा सही मागदर्शन व दिशा प्रदान करते है। जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती वर्मा ने कहा कि शिक्षक यह एक सम्मान का कार्य है। शिक्षकों को सतत् समाज हित में कार्य करते रहना चाहिए।
       इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षकों तथा शिक्षा के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने एवं निःस्वार्थ भाव से समाज में शिक्षा प्रदान करने वाले गुरूजनों – धिरेन्द्र सिंह सेवानिवृत्ति प्राचार्य, चन्द्र कुमार राठौर, प्राचार्य, राधाकांत राठौर, प्राचार्य, उत्तम लाल तारण, प्राचार्य, रामदास मार्शल, व्याख्याता, अश्वनी कुमार श्रीवास, व्याख्याता, बच्चाराम राठौर, व्याख्याता, समय लाल पोर्ते, व्याख्याता, सनत कुमार राठौर, व्याख्याता, गौरीशंकर राठौर, प्रधान पाठक, संतोष कुमार साहू प्रधान पाठक, राहिणी रमन रायसागर प्रधान पाठक, रामशंकर पाण्डेय, प्रधान पाठक, श्रीकांतधर दीवान, प्रधान पाठक, शीला उईके, प्रधान पाठक, रामशंकर चौहान, प्रधान पाठक, राधेश्याम शर्मा, प्रधान पाठक, नेतराम बरेठ, उच्च वर्ग शिक्षक, अरूण कुमार कश्यप, उच्च वर्ग शिक्षक, सत्यनारायण कुम्भज, प्रधान पाठक, भवानी कौशिक, प्रधान पाठक, ललित राम कश्यप, प्रधान पाठक, जे. एल. खरे, प्रधान पाठक, नाथूराम ओग्रे, प्रधान पाठक आदि सेवानिवृत्त शिक्षकों को पुष्पमाला, श्रीफल एवं साल भेंटकर उनका सम्मान किया गया। इसी कड़ी में लोकेश कुमार यादव, पिता बुधराम यादव, ग्राम पुछेली, वि.ख. बम्हनीडीह को उनके निःस्वार्थ सेवा भाव से समाज में शिक्षा का अलख जगाने के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका सम्मान किया गया। सम्मान समारोह में प्राचार्य सेजेस एस.एल. जोशी, एडीपीओ प्रदीप कुमार शर्मा, हरीराम जायसवाल, दिनेश सोनवान, हेमलता शर्मा, एपीसी तथा रज्जन मिश्रा, आशुतोष चौबे, प्रोग्रामर, अनुदिता सिंह, आईटी सहित सेजेश स्कूल जांजगीर के छात्र-छात्रा कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

See also  कृमि मुक्त भारत अभियान में शामिल हुए - लिटिल लैजेन्ड्स किड्स स्कूल के नन्हे- मुन्हे बच्चे...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!