Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

पंचायत स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित…

पंचायत स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित
 
जांजगीर-बलौदा। डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन  के जन्म दिवस, शिक्षक दिवस पर ग्राम पंचायत चारपारा द्वारा पंचायत स्तरीय शिक्षक समान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पंचायत स्तर के सेवानिवृत्त, पदोंन्नत, एवम कार्यरत तीस शिक्षकों को सम्मानित करते हुए पेन, डायरी, श्रीफल से सम्मानित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि गंगोत्री कंवर, अध्यक्षता सरपंच तुलसी बाई, विशिष्ट अतिथि उपसरपंच महेंद्र गोस्वामी,राजेंद्र कंवर, रामसिंह कंवर, दाऊराम पटेल सचिव शंकर सोनी आदि ने सर्व प्रथम डॉ राधाकृष्णन को नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।अतिथियों  ने राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों को राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान देने की अपील करते हुए, प्रभावी शिक्षण से छात्रों के सर्वांगीण विकास की बात कही।
ग्राम के सेवानिवृत्त शिक्षक खम्हन केंवट, ताराचंद पटेल, लक्ष्मण पटेल, दीनानाथ देवांगन, जवाहर तिवारी, टिटकुराम कंवर,  पदोंन्नत होने पर विद्याभूषण देवांगन, जयश्रीकांत राठौर व लक्ष्मी देवांगन, नरेश गुरूद्वान, लखन यादव, फूलचंद नारंग को सम्मानित किया गया, साथ ही चारपारा व रामपुर में पदस्थ पुनिदास महंत, मनोज घृतलहरे, राजेंद्र थवाईत, गणेश कूर्रे, पुरुषोत्तम कश्यप,सुरेश महंत,रविशंकर विश्वकर्मा रेखा खरे, पुष्पा ओग्रे, प्रमिला मिरी, भावना पटेल को सम्मानित किया गया। छात्रों ने स्वागत गीत, कविता, भाषण व छात्राओं ने शिक्षक की वेशभूषा पहनकर मंच पर प्रस्तुति दी। समारोह में गणमान्य नागरिक, एक्टिव मदर कम्यु कम्युनिटि के सक्रिय सदस्य, पंचगण, स्व सहायता समूह के सदस्य, व छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

See also  अमेज़ॉन एमजीएम स्टूडियोज ने अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित एक गहन क्राइम ड्रामा फ़िल्म ‘निशांची’ की घोषणा की; 19 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!