Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर  विभिन्न धाराओ के तहत 56 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए 12 हजार रूपए समन शुल्क लिया गया…

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर  विभिन्न धाराओ के तहत 56 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए 12 हजार रूपए समन शुल्क लिया गया

जांजगीर-चांपा। नो पार्किंग में खड़े वाहनों का लॉकिंग किया जाकर मोटरयान अधिनियम के तहत लगातार की जा रही कार्यवाही।

मोटरयान अधिनियम के विभिन्न धाराओ के तहत कुल 56 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए कुल 12000 रूपये समन शुल्क लिया गया।

नो पार्किंग में वाहन खड़ा किये पाए गए , वाहन का नंबर प्लेट अस्पष्ट लिखे पाए गए वाहनों पर किया गया कार्यवाही।

सड़क दुर्घटना में कमी लाने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस द्वारा लगातार मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही किया जा रहा है। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 56 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए कुल 12000 रूपये समन शुल्क लिया गया। मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई जिसमें अवैधानिक रूप से नो पार्किंग में खड़ी किये गए 13 वाहनों का लॉकिंग किया गया। तथा बिना रिफ्लेक्टर के वाहन चलाते पाए जाने पर 28 वाहन चालक, वाहन का हेडलाईट आधा काला नही कर वाहन चलाने वाले 04 वाहन चालक, नंबर प्लेट अस्पष्ट 03 वाहन चालक, मौके पर कागजात पेश नही करना 05 वाहन चालक, नो पार्किंग में 03 वाहन चालको पर कार्यवाही कर समन शुल्क लिया गया।

Advertisment

यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालको को भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने, अपने वाहन के आगे पीछे रिफ्लेक्टर लगाने एवं नो पार्किंग में वाहन खड़ी नहीं करने एवं बाइक में तीन सवारी नहीं चलने हेतु समझाईस दी जा रही है।

See also  मुख्यमंत्री साय ने जापानी उद्योगपतियों के साथ की बैठक, छत्तीसगढ़ में आईटी, टेक्सटाइल, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रानिक्स में निवेश के लिए किया आमंत्रित

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!