Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

राज्यपाल सम्मान से सम्मानित होंगे अनुराग…

राज्यपाल सम्मान से सम्मानित होंगे अनुराग
 
जांजगीर-चांपा। शिक्षा के क्षेत्र में अपने नवाचार के चलते पंडित राम सरकार पांडेय शा उ मा वि के हिंदी विषय व्याख्याता अनुराग तिवारी को इस वर्ष राज्यपाल पुरस्कार सम्मान से पुरस्कृत किया जाएगा। अनुराग को यह सम्मान उनके शैक्षणिक सेवा के क्षेत्र में अपने समर्पित व हिंदी विषय में नवीन प्रयोगो के कारण मिलने जा रहा है। अनुराग को पूर्व में भी शासन स्तर पर अनेक सम्मान मिल चुके है जिसमे 2007 में कोरबा जिले में स्काउट में बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मान, 2009 में राजनीति विज्ञानं में गोल्ड मेडल के लिए महामहिम राज्यपाल शेखर दत्त के हाथों स्वर्ण पदक सम्मान, 2011 में जिला प्रशिक्षण एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा सेमीनार में बेहतर प्रदर्शन का सम्मान,बैरिस्टर ठाकुर छेदी लाल प्रतिभा सम्मान 2011 में  कलेक्टर महोदय के हाथों, शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार के लिए 2012 में बैरिस्टर ठाकुर छेदिलाल सम्मान, 2012 में मंच संचालन के लिए राज्य स्तर पर सम्मान 2013 में राष्ट्रीय स्तर पर नेट परीक्षा में सफलता के लिए ugc द्वारा मिला सम्मान  2018 में राज्य स्तर पर अक्षय अलंकरण सम्मान रायगढ़,2019 राज्य स्तरीय गौरव अवार्ड छत्तीसगढ़ प्रदेश के गृह मंत्री तामृध्वज साहू के हाथों। छत्तीसगढ़ के संभाग स्तरीय उत्कृष्ट व्याख्याता के रूप में मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण सम्मान बिलासपुर संभाग के कमिश्नर संजय अलंग के हाथों प्राप्त हुआ। इसी प्रकार अनुराग तिवारी को 2022 में जिला कलेक्टर जांजगीर चांपा जितेंद्र शुक्ला के द्वारा विप्र गौरव अलंकरण सम्मान से भी नावाजा जा चुका है। इस प्रकार अनुराग तिवारी के पास बहुत सारे सम्मान है परंतु उनका यह सम्मान राज्य स्तर पर उनकी शैक्षिक उपलब्धियां को स्वयं ही दर्शाता है निश्चित रूप से उनको यह सम्मान मिलने से राज्य स्तर पर शिक्षक समुदाय में हर्ष व्याप्त है।

See also  मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर. : माथमौर में लगे चौपाल में मुख्यमंत्री ने की कई घोषणाएं...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!