Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

वृद्धाश्रम में मूकबधिर बेटियों से राखी बंधवाया नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने…

वृद्धाश्रम में मूकबधिर बेटियों से राखी बंधवाया नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने

जांजगीर-चांपा। विधान सभा क्षेत्र के ग्राम खोखरा मनका दाई मंदिर परिसर में स्थित वृद्धाश्रम में रक्षा बंधन के पावन पर्व पर अचानक पहुंचे नेता प्रतिपक्ष चंदेल। वहां पर उपस्थित वृद्धजनों से उन्होनें भेट किया, सभी का हाल-चाल पूछा तथा वहां पर मौजूद मूकबधिर बेटियों से उन्होंने राखी बंधवाकर रक्षा बंधन का पावन पर्व मनाया, उन्होंने गरीब बेटियों को राखी बांधने के बाद गिफ्ट भी दिया इसके साथ ही सभी वृद्धजनों व बेटियों को फल, मिष्ठान का वितरण किया इसके साथ ही नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने इस वृद्धाश्रम के संचालक से सारी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली तथा इस आश्रम का आवलोकन किया तथा आवश्यक सहयोग दिलाने का आश्वसन दिया। रक्षा बंधन के इस पावन अवसर पर जांजगीर-नैला नगर मण्डल अध्यक्ष एवं नपा उपाध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेका गोपाल, जांजगीर-ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष भुवनेश्वर साहू, मण्डल महामंत्री अजय राठौर, मनहरण विजयवार, वृद्धाश्रम के संचालक डी.पी. बर्मन, भाजयुमों जांजगीर-ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह, विकास श्रीवास, दर्शन गढ़ेवाल, मनेजर खरे, मोहन खरे, सुनील राठौर, सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकगण व भाजपा के कार्यकर्तागण उपस्थित थे। सभी लोगों ने क्षेत्रीय विधायक एवं छ.ग. विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के इस संवेदनशील व्यक्तित्व की प्रशंसा की।

See also  एक्सीडेंट जांजगीर-चांपा में एक की मौत और तीन गंभीर…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!