Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

भूपेश सरकार गांव गरीब व किसानों की सरकार – राजकुमार साहू, आंगनबाड़ी केंद्र में बाउंड्रीवॉल निर्माण का सभापति ने किया लोकार्पण…

भूपेश सरकार गांव गरीब व किसानों की सरकार – राजकुमार साहू
 
आंगनबाड़ी केंद्र में बाउंड्रीवॉल निर्माण का सभापति ने किया लोकार्पण
 
जांजगीर-चांपा। नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत भड़ेसर के आंगनबाड़ी केंद्र में 15 वित्त योजना के तहत 2 लाख 90 हजार की लागत से बाउंड्रीवॉल निर्माण का लोकार्पण जिला पंचायत के सभापति राजकुमार साहू द्वारा विधिवत नारियल तोड़कर फीता काटकर किया गया। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सभापति राजकुमार साहू ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र में बाउंड्रीवॉल होने से आंगनवाड़ी केंद्र पूरी तरह से सुरक्षित हो गया है, आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने लिखने आये नन्हे-मुन्ने बच्चों को अब किसी तरह की परेशान नहीं होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भूपेश सरकार गांव गरीबों के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है जिसे हमारे ग्रामीणजन व किसान योजनाओं का भरपूर लाभ उठाकर मजबूत हो रहे है। लोकार्पण कार्यक्रम को ग्राम सरपंच रामकुमारी यादव व आचार्य अमित मिश्रा ने भी संबोधित किया। इस दौरान प्रमुख रूप से अमित सिंह,नवल सिंह, सरपंच प्रतिनिधि रामकुमार यादव, गंगा राम बरेठ, राजेश यादव, रवि यादव,  हेमंत साहू, दिनेश पाडेय, धनपति करियारे, गणेश राम यादव, हर कुमार साहू, प्रिती यादव, भगवती यादव, सेवती बरेठ, धनबाई सूर्यवँशी, महेंद्र सूर्यवँशी, इदल सिंह राठौर  रामसनेही यादव निशा साहू, श्यामा देवी राठौर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। लोकार्पण कार्यक्रम का संचालन रवि यादव ने किया।

See also  मोदी कैबिनेट का ऐतिहासिक निर्णय , सी.ए.ए. हुआ लागू,6 धार्मिक अल्प संख्यकों को मिलेगी भारत की नागरिकता - कृष्ण बिहारी जायसवाल, पड़ोसी देशों से प्रताड़ित और सताए लोगों को प्रधानमंत्री मोदी की बड़ी सौगात...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!