Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

कांग्रेस घोषणा पत्र उप समिति की सदस्य वाणीराव व शेषराज हरबंश आज जांजगीर में,  महिलाओं से होंगी रुबरु, जानेगी उनका विचार…

कांग्रेस घोषणा पत्र उप समिति की सदस्य वाणीराव व
शेषराज हरबंश आज जांजगीर में

 महिलाओं से होंगी रुबरु, जानेगी उनका विचार

जांजगीर-चांपा। विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के लिए बनाए जा रहे घोषणा पत्र में महिलाओं पर विशेष ध्यान रखा गया है। इसी परिपेक्ष्य में कांग्रेस की घोषणा पत्र उप समिति की सदस्य बिलासपुर की पूर्व महापौर वाणी राव,छग रोजगार गारंटी परिषद के सदस्य,अनुसूचित जाति विभाग की प्रदेश अध्यक्ष शेषराज हरबंश आज 29 अगस्त,दिन मगंलवार को जांजगीर प्रवास पर रहेंगी।
इस दौरान कांग्रेस की दोनो वरिष्ठ नेत्रियां महिलाओं से चर्चा कर उनकी जरुरतो को जानने के पश्चात कांग्रेस के घोषणा पत्र में शामिल करने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी घोषणा पत्र समिति को अनुशंसा करेंगी।
बता दे कि कांग्रेस ने महिलाओ की अपेक्षाओं व उनकी जरुरतो को जानने के लिए घोषणा पत्र समिति में तीन वरिष्ठ महिला कांग्रेसियो की एक उप समिति बनाई है जिसमे वाणी राव, शेषराज हरबंश, हेमा देशमुख शामिल है। घोषणा पत्र में कांग्रेस महिलाओं के लिए विशेष ध्यान रखने वाली है जिससे महिलाओ को विशेष लाभ मिलेगा सभी कांग्रेस जनो, व्यापारी, किसान, छात्रों व महिलाओं से अपील की है कि आज 29 अगस्त दिन मंगलवार को सुबह 11बजे सर्किट हाउस जांजगीर में जरूर पहुंचे।

See also  जिंदगी में परिवर्तन लाने के लिए सबसे सहज एवं सरल माध्यम है शिक्षा: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, मन में दृढ़ इच्छाशक्ति, लगन एवं स्वयं पर रखें विश्वास: मिलेगी सफलता, शिक्षकों के हाथ में बच्चों का भविष्य: प्रतिबद्ध होकर करें कार्य, नटवर स्कूल में आयोजित हुआ जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!