Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

जिला पंचायत सीईओ ने राखी खरीदकर बढ़ाया महिला समूह का मनोबल,  जिला पंचायत परिसर में लगा राखी का स्टॉल आम लोगों से की समूह के द्वारा बनाई राखी खरीदने की अपील…

जिला पंचायत सीईओ ने राखी खरीदकर बढ़ाया महिला समूह का मनोबल 
 
 जिला पंचायत परिसर में लगा राखी का स्टॉल 
आम लोगों से की समूह के द्वारा बनाई राखी खरीदने की अपील
जांजगीर-चांपा। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) से जुड़ी स्व सहायता समूह की महिलाओं ने राखियां तैयार की है, जिन्हें कलेक्टोरेट, जिला पंचायत परिसर सहित जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायत सहित हाट बाजारों में विक्रय किया जा रहा है। सोमवार को जिला पंचायत परिसर में लगाई गए स्टॉल का अवलोकन करते हुए जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. ज्योति पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व जिपं सदस्य दिनेश शर्मा  ने समूह की महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए मनोबल बढ़ाया।
जिपं सीईओ ने बताया कि महिलाओं को बढ़ावा देने के लिए कलेक्टोरेट एवं जिला पंचायत परिसर में स्टॉल लगाया गया है। जिपं सीईओ ने नागरिकों से अपील की है कि वे समूह के द्वारा तैयार राखियों को खरीदकर समूह का उत्साहवर्धन करें। उन्होंने बताया कि बिहान के माध्यम से समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने मौली धागा, ऊन, मोती, कांच की कारीगरी से राखियां तैयार की है। जिला पंचायत में जनपद पंचायत बलौदा की ग्राम पंचायत रसौटा में जागृति महिला स्व सहायता समूह द्वारा स्टॉल लगाया गया है जहां पर राखियां विक्रय के लिए रखी गई है। इसके अलावा समूह के द्वारा तैयार की गई राखियां गांव के आसपास दुकानदारों को भी बेचने के लिए दी गई है, साथ ही बाजारों में विक्रय किया जा रहा है। इसके साथ ही कलेक्टोरेट में तुलसी स्व सहायता समूह खोखरा की महिलाओं ने राखी का स्टॉल लगाया है। समूह के द्वारा मौली धागा, ऊन, मोती, कांच आदि का उपयोग कर राखियां तैयार की है। यह राखियां 10 रूपये से लेकर 50 रूपये तक में विक्रय की जा रही हैं। इन स्टॉल से अधिकारी, कर्मचारियों के द्वारा राखियां खरीदी की जा रही है।

See also  आत्मविश्वास और उत्साह के साथ मेहनत करने से मिलती है सफलता : उप मुख्यमंत्री साव, उप मुख्यमंत्री साव डागा महाविद्यालय के वार्षिक उत्सव में हुए शामिल...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!