Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

जन्मदिन की खुशी में मुख्यमंत्री के लिए बनाया डेढ़ सौ फीट लंबा केक, शासकीय योजनाओं की थीम के लिए केक निर्माताओं को मिली प्रशंसा…

जन्मदिन की खुशी में मुख्यमंत्री के लिए बनाया डेढ़ सौ फीट लंबा केक, शासकीय योजनाओं की थीम के लिए केक निर्माताओं को मिली प्रशंसा

65 लोगों की टीम ने 24 घंटे की मेहनत से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लिए तैयार किया स्पेशल केक

केक में छत्तीसगढ़ सरकार की प्रमुख फ्लैगशिप योजनाएं एवं मुख्यमंत्री के तस्वीरों की लगाई गई मिनी स्टैंडी

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मल्टी लेवल पार्किंग में अपने जन्मदिन पर आज 150 फीट लंबा केक काटा। मुख्यमंत्री के जन्मदिन की खुशी में नगर निगम रायपुर महापौर एजाज ढेबर के मार्गदर्शन में बोंजेलो के बेकिंग और आइसिंग डिवीजन ने डेढ़ सौ फीट लंबा केक तैयार किया। केक के निर्माण में 65 लोग जुटे रहे। उन्होंने 24 घंटे कड़ी मेहनत कर यह 430 किलोग्राम का केक तैयार किया।
केक की खास बात यह थी कि इस लंबे केक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में गांव-गरीब-किसान-श्रमिक- महिला-युवाओं सभी के लिए संचालित की जा रही फ्लैगशिप योजनाओं को भी प्रदर्शित किया गया। मुख्यमंत्री की किसान हितैषी योजनाओं से लेकर हर वर्ग के लिए बनाई जाने वाली योजनाओं तक सभी प्रमुख योजनाओं को इसमें समेटने की कोशिश की गई।
मुख्यमंत्री ने केक काटने के पश्चात केक बनाने वाली टीम के सदस्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आपने जनहित में चलाई जा रही सभी महत्वपूर्ण योजनाओं को इसमें दिखा दिया है। इस तरह से अनूठे तरीके से आपने केक बनाकर मेरे जन्मदिन को और भी यादगार बना दिया।
इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया, रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे सहित पार्षद जितेन्द्र अग्रवाल एवं आकाश तिवारी भी मौजूद रहे।

Advertisment
See also  Tiranga Diet : अपनी प्लेट में शामिल करें हमारे तिरंगा के ये 3 रंग और भूलें सभी बीमारियां! अपनाएं ट्राइकलर डाइट

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!