छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
छेड़खानी करने वाले आरोपी को पामगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार…

छेड़खानी करने वाले आरोपी को पामगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा। पीडिता द्वारा थाना पामगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 18 अगस्त 23 को अपने सहेली के घर घूमने गई थी उसी समय कृष्णा कुर्रे आया और पीड़िता का हाथ को पकड़कर छेड़खानी करने लगा। पीड़िता द्वारा मना करने पर आरोपी द्वारा मारपीट किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 346/2023 धारा 354, 452, 323 भादवि पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गम्भीरता को ध्यान में रखते हुए तत्काल पामगढ़ पुलिस द्वारा आरोपी कृष्णा कुर्रे उम्र 20 वर्ष निवासी कुथूर को 19 अगस्त 23 को पकड़कर पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी एवं थाना पामगढ़ स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



