Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

”मेरी माटी मेरा देश अभियान” कार्यक्रम का कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा किया गया आयोजन…

”मेरी माटी मेरा देश अभियान” कार्यक्रम का कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा किया गया आयोजन

जांजगीर-चांपा। कृषि विज्ञान केंद्र जांजगीर-चांपा के द्वारा जिले में ”मेरी माटी मेरा देश” अभियान के तहत 9 से 15 अगस्त तक देश के वीर सपूतों को नमन करते हुए जिले के वीर सपूतों की शहादत को नमन किया गया। विकासखंड नवागढ़ के अमर शहीद ”अजय यादव” के गृह ग्राम बुड़ेना में उनकी माता श्रीमती सिया बाई यादव को कृषि विज्ञान केंन्द्र परिवार की ओर से शॉल, श्रीफल से सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम में वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. राजीव दीक्षित, कृषि वैज्ञानिक डॉ. रंजीत मोदी और चंन्द्रशेखर खरे द्वारा उपस्थित कृषकों एवं गणमान्य नागरिकों एवं शिक्षक शिक्षिकाओं, छात्र छात्राओं को ”मेरी माटी मेरा देश” अभियान की शपथ दिलाई गई। उपस्थित कृषकों को एक दिवसीय खरीफ फसलों की उन्नत वैज्ञानिक उत्पादन तकनीक और धान में कीट एवं रोगों के प्रबंधन पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बुडे़ना के सरपंच श्री राजेश्वर कश्यप, पंचगण, ग्रा.कृ.वि.अ. नेहा खांडे, शिक्षकगण सहित लीना, सीमा, बद्री, भूषण आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
स/क्र

See also  पंजीकृत पात्र हितग्राहियों का बनेगा मासिक टिकट कार्ड...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!