Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

भाजपा कोरिया और भाजयुमो का भव्य तिरंगा यात्रा संपन्न, हर घर तिरंगा,,घर घर तिरंगा के उदघोष से गूंजा बैकुंठपुर शहर…

भाजपा कोरिया और भाजयुमो का भव्य तिरंगा यात्रा संपन्न

हर घर तिरंगा,,घर घर तिरंगा के उदघोष से गूंजा बैकुंठपुर शहर

बैकुंठपुर-कोरिया। 14 अगस्त को कोरिया जिला मुख्यालय में अमृत महोत्सव अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में पूरे शहर में पैदल व बाईक रैली के माध्यम से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।आयोजन भाजपा कोरिया जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल के नेतृत्व में और पूर्व मंत्री भईया लाल राजवाड़े के मार्गदर्शन में किया गया।तिरंगा यात्रा की रैली भाजपा कार्यालय से शुरू होकर घड़ी चौक से ओडगी नाका तक की गई।

भाजयुमो कोरिया के पदाधिकारी और सदस्यों के आजादी अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा,घर घर तिरंगा उदघोष से गूंजा समूचा शहर
भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल और पूर्व मंत्री भैया लाल राजवाड़े के द्वारा तिरंगा दिखाकर तिरंगा यात्रा की शुरुआत की गई। यह तिरंगा यात्रा सैकड़ों की संख्या मे युवाओं युवतियों के द्वारा निकाली गई। भाजयुमो जिला कोरिया अध्यक्ष हितेश प्रताप के साथ सैकडो की संख्या में युवाओं ने तिरंगा लहरा कर भारत माता की जय के साथ शहीदों को नमन करते हुए भगत सिंह अमर रहें चंद्र शेखर आजाद अमर रहें झांसी की रानी अमर रहें सुखदेव अमर रहें के नारे से गूंजा कोरिया, इस यात्रा में प्रमुख रुप से कोरिया भाजपा के सभी पदाधिकारी और सदस्यों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और आयोजन को सफल बनाया।

Advertisment
See also  सुशासन तिहार 2025: CM विष्णुदेव साय ने कबीरधाम में सहसपुर गांववालों को दी सौगात...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!