Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

​भाजपा के “प्रशासनिक आतंकवाद” का परिचायक बनी घटना, गरीब महिला जहर पीने को मजबूर : नागेंद्र गुप्ता

जांजगीर-चांपा। नवागढ़ ब्लॉक के सिउड़ गांव में बेजा कब्जा हटाने की कार्रवाई के दौरान एक गरीब महिला द्वारा जहर सेवन किए जाने की घटना ने जिले की  प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नागेंद्र गुप्ता ने कहा कि यह घटना भाजपा के “प्रशासनिक आतंकवाद” का परिचायक है, जिससे यह साफ दिखता है कि किस तरह गरीबों को तंग किया जा रहा है और वे जहर खाने को मजबूर हो रहे हैं।
​
क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, सिउड़ गांव में धान खरीदी केंद्र के पास स्थित शासकीय जमीन से अतिक्रमण हटाने राजस्व टीम, तहसीलदार, पंचायत प्रतिनिधि और धान खरीदी केंद्र के प्रबंधक पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि वहीं एक छोटे से झोपड़ीनुमा मकान में अपनी बेटी के साथ रहने वाली महिला ने कार्रवाई और दबाव के बीच जहरीला पदार्थ पी लिया।
​
50 हजार रुपए मांगने और तोड़फोड़ की धमकी का आरोप
आरोप है कि करीब छह माह पहले महिला ने ईंट और टीन की छत से महज तीन फीट ऊंचा छोटा सा ढांचा बनाकर उसमें रहना शुरू किया था। आरोप लगाया गया है कि गांव के एक जनप्रतिनिधि और धान खरीदी केंद्र से जुड़े एक व्यक्ति ने अतिक्रमण न हटाने के एवज में 50 हजार रुपए की मांग की। पैसा न देने पर जेसीबी से घर तुड़वाने की धमकी देने और मशीन व अधिकारियों को बुलाए जाने से डरकर महिला ने यह कदम उठाने की बात कही है। पीड़ित की मां ने भी आरोप लगाया कि धान खरीदी केंद्र के आसपास बड़े-बड़े कब्जे मौजूद होने के बावजूद गरीब बेटी की छोटी सी झोपड़ी तोड़ने की कार्रवाई की गई।
​
अस्पताल में उपचार, पुलिस कर रही जांच
घटना के बाद महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। वहीं, कार्रवाई रोककर टीम को वापस लौटना पड़ा और मौके पर डायल 112 को बुलाया गया। नवागढ़ पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर महिला का बयान दर्ज किया है, जिसमें उसने तीन लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

See also  बीएससी एग्रीकल्चर ग्रेजुएट ग्रेसी दुग्गा बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल: आधुनिक सूकरपालन से रच दी सफलता की नई कहानी, नेशनल लाइव स्टॉक मिशन से मिली 30 लाख रुपये की सब्सिडी, एक करोड़ से अधिक की परियोजना में 400 से ज्यादा सूकरों का आधुनिक फार्म

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!