Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG News: स्वास्थ्य विभाग में अजब प्रशासनिक खेल: 3 महीने पहले अपर संचालक बनाया, अब अचानक संयुक्त संचालक की कुर्सी पर भेजा, आखिर क्यों बदला पदनाम?

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग में अधिकारियों की पदस्थापना को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। करीब तीन महीने पहले संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं में अपर संचालक के पद पर पदस्थ किए गए प्रशासनिक अधिकारी इंद्रजीत बर्मन का पदनाम अचानक बदलकर संयुक्त संचालक कर दिया गया है। इस बदलाव के पीछे की वजह को लेकर सवाल उठने लगे हैं। खास बात यह है कि संशोधन आदेश में पदनाम बदलने का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है।

दरअसल, स्वास्थ्य विभाग में अपर संचालक के पद पर प्रशासनिक अधिकारी की नियुक्ति को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा था। विभाग के डॉक्टरों ने इस पदस्थापना के खिलाफ कानूनी लड़ाई शुरू की थी। डॉक्टरों का तर्क है कि स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सा सेवाओं से जुड़े महत्वपूर्ण पदों पर ऐसे अधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है, जिन्हें चिकित्सा क्षेत्र का पर्याप्त अनुभव नहीं है। उनका कहना है कि ऐसे पदों पर चिकित्सा सेवाओं की समझ रखने वाले अधिकारियों को जिम्मेदारी मिलनी चाहिए।

See also  माँ के आदर्शों पर चलकर छत्तीसगढ़ के चहुंमुखी विकास के लिए कर रहा हूं निरंतर कार्य: मुख्यमंत्री बघेल...

इसी विवाद के बीच प्रतिनियुक्ति पर स्वास्थ्य विभाग में बुलाए गए इंद्रजीत बर्मन की पदस्थापना में बदलाव कर दिया गया। माना जा रहा है कि पदस्थापना को लेकर उठ रहे कानूनी सवालों के बीच यह संशोधन किया गया है। हालांकि, विभाग की ओर से आदेश में बदलाव की वजह स्पष्ट नहीं की गई है।

पदनाम बदला, लेकिन आदेशों में अब भी अपर संचालक!

इस पूरे मामले में एक और दिलचस्प पहलू सामने आया है। इंद्रजीत बर्मन को अपर संचालक से संयुक्त संचालक बनाए जाने के बाद भी विभागीय आदेशों में उनका पदनाम अपर संचालक ही लिखा जा रहा है। इस संबंध में जानकारी लेने पर इंद्रजीत बर्मन ने बताया कि ऑनलाइन सिस्टम में अभी नया पदनाम अपडेट नहीं हुआ है।

Advertisment

ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब पदस्थापना का आदेश संशोधित हो चुका है, तो विभागीय कामकाज में पुराना पदनाम क्यों इस्तेमाल किया जा रहा है? आखिर तीन महीने के भीतर पदनाम बदलने की नौबत क्यों आई और इसके पीछे विभागीय स्तर पर क्या परिस्थितियां रहीं? स्वास्थ्य विभाग की इस प्रशासनिक कवायद ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

See also  मुख्यमंत्री ने दो दिवसीय ‘‘छत्तीसगढ़ क्लाइमेट चेंज कॉन्क्लेव 2024‘‘ का किया शुभारंभ, प्रकृति को बचाने के लिए सभी अपनी भूमिका ईमानदारी के साथ निभाएं: वन मंत्री केदार कश्यप, ‘‘छत्तीसगढ़ स्टेट एक्शन प्लान ऑन क्लाइमेट चेंज‘‘ का विमोचन: डेश बोर्ड लांच...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!