Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

बोल और सुन नहीं पाने वाली शैल की हुई खूब प्रशंसा, मूक बाधिर शैल सिदार ने नेताप्रतिपक्ष खड़गे की बनाई पेंटिंग…

बोल और सुन नहीं पाने वाली शैल की हुई खूब प्रशंसा
 
मूक बाधिर शैल सिदार ने नेताप्रतिपक्ष खड़गे की बनाई पेंटिंग
 
       जांजगीर-चांपा। नवजीवन मूक बाधिर स्कूल की छात्रा शैल सिदार भले ही सुन और बोल नहीं सकती, लेकिन वह अपनी भावनाओं को बहुत ही कलात्मकता के साथ कैनवास में उकेर सकती है। अपनी सुंदर अभिव्यक्ति को आज भी उन्होंने कुछ इस तरह उकेरा कि देखने वालों ने शैल की बहुत सराहना की। 10वीं की छात्रा शैल ने राज्यसभा में नेताप्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की बहुत ही खूबसूरत तस्वीर बनाई थीं। कार्यक्रम में शैल ने मुख्य अतिथि मल्लिकार्जुन खड़गे को जब यह तस्वीर दी तो  उन्होंने भी शैल सिदार की प्रशंसा की और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत सहित अन्य अतिथियों ने शैल के साथ सामूहिक फ़ोटो भी खिंचवाई। शैल सिदार रंगोली भी बहुत बढ़िया बनाती है।

See also  52 हजार बोरी धान गायब, प्रशासन मौन! जांच में घोटाला साबित फिर भी प्रबंधक सुरक्षित—संरक्षण किसका?

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!