कलेक्टर ने कहा कि इस वर्ष राज्योत्सव-2026 की मुख्य थीम “सशक्त नारी, युवा उड़ान” रखी गई है। थीम के अनुरूप महिला सशक्तीकरण, युवाओं के कौशल विकास, रोजगार एवं स्वरोजगार से संबंधित योजनाओं और उपलब्धियों को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों, मंच, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, प्रवेश द्वार, विभागीय स्टॉल, पेयजल, विद्युत एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए सभी तैयारियां समय-सीमा में सुव्यवस्थित एवं आकर्षक ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि राज्योत्सव का आयोजन गरिमामय एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार पोयाम, अपर कलेक्टर बीरेन्द्र लकड़ा, अपर कलेक्टर स्निग्धा तिवारी, संयुक्त कलेक्टर संदीप ठाकुर सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।