Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

जांच में धान बीज की गुणवत्ता फेल, विक्रेता पर सख्त कार्रवाई, नेगी कृषि केंद्र फरसवानी डभरा का बीज लायसेंस निलंबित…

जांच में धान बीज की गुणवत्ता फेल, विक्रेता पर सख्त कार्रवाई

नेगी कृषि केंद्र फरसवानी डभरा का बीज लायसेंस निलंबित

सक्ती। जिले में गुणवत्ताहीन बीज बेचने वाले विक्रेता पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। विक्रेता का बीज लायसेंस निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर सक्ती नूपुर राशि पन्ना के द्वारा पूर्व में निर्देश दिए गए है की किसी भी विक्रेता द्वारा अमानक स्तर का खाद, बीज, दवा विक्रय किया जाता है तो उस पर सख्त कार्रवाई किए जाए। जिसके तहत कृषि विभाग के निरीक्षकों द्वारा दुकानों से धान दलहन तिलहन के बीज का सैम्पल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया था। जांच में निजी विक्रेता नेगी कृषि केंद्र फरसवानी डभरा का धान बीज स्वर्णा अमानक स्तर का पाया गया। निरीक्षण डभरा के द्वारा अमानक बीज को बिक्री के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया। इस संबंध में विक्रेता को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया था। विक्रेता द्वारा दिया गया जवाब असंतोष जनक पाया गया। साथ ही विक्रेता बीज प्राप्ति का स्त्रोत बताने में असफल रहा। उप संचालक कृषि सक्ती के द्वारा नेगी कृषि केंद्र फरसवानी संचालक द्रौपदी चन्द्रा का बीज लायसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
उप संचालक कृषि ने बताया कि खाद बीज दवा के सैम्पल लेकर जांच करायें जा रहें हैं। किसी भी विक्रेता का सामग्री अमानक स्तर का पाये जाने पर सख्त कार्रवाई होगी।

See also  बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल स्मृति समारोह: कृषि विज्ञान केंद्र में कृषक संगोष्ठी का आयोजन, किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों, नवीन तकनीकों और फसल विविधीकरण की दी गई जानकारी

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!