छत्तीसगढ़ GST विभाग में थोक में ट्रांसफर! 164 अफसर-कर्मचारियों की बदली पोस्टिंग, देखें पूरी जानकारी

छत्तीसगढ़ में राज्य जीएसटी विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने अलग-अलग पदों पर तैनात 164 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले किए हैं। जारी तबादला सूची में राज्य कर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर निरीक्षक और सहायक आयुक्त स्तर के अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों का भी स्थानांतरण किया गया है।तबादलों को विभाग में नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत किए गए बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। सूची में अलग-अलग जिम्मेदारियों वाले अधिकारियों को नई जगह पदस्थ किया गया है।
164 अधिकारी-कर्मचारियों का हुआ स्थानांतरण
राज्य जीएसटी विभाग की जारी सूची के मुताबिक कुल 164 अधिकारी-कर्मचारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। इनमें राजपत्रित अधिकारियों के साथ निरीक्षक और अन्य कर्मचारी भी शामिल हैं।पदवार आंकड़ों पर नजर डालें तो सबसे ज्यादा तबादले राज्य कर सहायक आयुक्त और राज्य कर निरीक्षक स्तर पर किए गए हैं।








