Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG: एसआईआर कार्य में ढिलाई, शिक्षा विभाग ने सहायक शिक्षक को किया निलंबित

रायपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में निर्वाचन संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने पर विकासखंड बलरामपुर के शासकीय प्राथमिक स्कूल फतेहपुर में पदस्थ एक सहायक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, शिक्षक को विशेष गणना पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए मतदान केंद्र क्रमांक 237 फतेहपुर में अविहित अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्हें गणना पत्रक वितरण और संग्रहण की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, लेकिन इस दौरान उन्होंने अपने कर्तव्यों में रुचि नहीं दिखाई।
जिला शिक्षा अधिकारी के पास पहुंचे प्रतिवेदन में यह पाया गया कि शिक्षक बिना पूर्व स्वीकृति के अनुपस्थित रहे और उन्हें सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन नहीं किया। निर्वाचन प्रक्रिया में की गई इस अनदेखी को गंभीर मानते हुए उनके विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की गई।

See also  जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ले ली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों बैठक...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!