Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG News: सेल्फी के चक्कर में गई जानें! हसदेव नदी में बहे तीनों युवकों के शव मिले, पत्थरों के बीच फंसा था एक शव

जांजगीर-चांपा। देवरी पिकनिक स्पॉट पर हसदेव नदी में हुए हादसे के बाद लापता तीनों युवकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। रविवार सुबह एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीम ने नदी में तलाश के दौरान दोनों लापता युवकों के शव बाहर निकाले। इससे पहले शनिवार को एक युवक का शव मिल चुका था। तीनों शवों को बलौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

मामला बलौदा थाना क्षेत्र के देवरी गांव का है। बिलासपुर के चौकसे कॉलेज में बी फार्मा प्रथम वर्ष में पढ़ने वाले 4 छात्र और 4 छात्राएं शुक्रवार को पिकनिक मनाने देवरी पहुंचे थे। इसी दौरान पवन लाल, सचिन सिंह और मुरारी साहू नदी के किनारे सेल्फी लेने के लिए पहुंचे।बताया गया कि इसी दौरान एक युवक का पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बहने लगा। उसे बचाने के लिए उसके दो साथी भी नदी में उतर गए। तेज बहाव के कारण तीनों युवक पानी की चपेट में आ गए और लापता हो गए। हसदेव नदी में तीन युवकों की मौत के इस हादसे से पिकनिक पर पहुंचे अन्य छात्रों में भी हड़कंप मच गया।

See also  शिक्षकों का समाज में स्थान सदैव आदरणीय एवं अग्रणी-उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा, गुरुजनों से मिले संस्कार और ज्ञान को बताया आज भी प्रासंगिक और उपयोगी

सूचना मिलते ही शुरू हुआ रेस्क्यू
घटना की जानकारी मिलते ही बलौदा थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद एसडीआरएफ को सूचना देकर रेस्क्यू अभियान शुरू कराया गया। नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण बचाव दल को तलाश में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।शनिवार को रेस्क्यू टीम ने पवन का शव नदी से बरामद कर लिया था। इसके बाद दो अन्य युवकों की तलाश लगातार जारी रही। रविवार सुबह अभियान को फिर तेज किया गया।

सुबह दो शवों ने खत्म किया इंतजार
रविवार सुबह एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीम को बड़ी सफलता मिली। अंबिकापुर निवासी सचिन सिंह का शव करीब 6:15 बजे नदी से बरामद किया गया। इसके कुछ समय बाद करीब 7 बजे मुरारी साहू का शव भी खोज लिया गया।बताया गया कि मुरारी साहू का शव नदी में पत्थरों के बीच बनी एक खोह में फंसा हुआ था। बचाव दल ने काफी प्रयास के बाद शव को वहां से बाहर निकाला। इसके साथ ही हसदेव नदी में तीन युवकों की मौत से जुड़े रेस्क्यू अभियान में लापता तीनों युवकों की तलाश पूरी हो गई।

See also  धान खरीदी प्रभारी बनाने वाले मामले की हो उच्च स्तरीय जांच, जीरो शॉर्टेज देने वाले प्रभारियों को जानबूझकर किया गया है किनारा...

तीनों शव अस्पताल भेजे गए
पुलिस ने तीनों शवों को बलौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। यहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।हादसे के बाद परिवारों में मातम का माहौल है। पिकनिक पर गए युवकों के साथ हुए इस हादसे ने नदी किनारे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Advertisment

पिकनिक स्पॉट पर सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी
हादसे के बाद प्रशासन अब देवरी पिकनिक स्पॉट पर सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने की तैयारी में है। एसडीएम ने टापू की ओर जाने वाले रास्ते पर बैरिकेड लगाने के निर्देश दिए हैं।इसके अलावा प्रतिबंधित क्षेत्रों में लोगों की आवाजाही रोकने के लिए चेतावनी वाले पोस्टर लगाने की बात कही गई है। प्रशासन का उद्देश्य नदी के तेज बहाव और जोखिम वाले स्थानों पर लोगों को जाने से रोकना और भविष्य में ऐसे हादसों को टालना है।

See also  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तीरंदाजी में आजमाया हाथ,लक्ष्य पर लगाया सटीक निशाना...

नदी किनारे सावधानी जरूरी
बारिश के मौसम में नदी और जलाशयों में पानी का बहाव अचानक बढ़ सकता है। ऐसे स्थानों पर सेल्फी या फोटो लेने के दौरान थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। देवरी की घटना के बाद प्रशासन की ओर से सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की तैयारी इसी दिशा में एक कदम माना जा रहा है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!