Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट पर बड़ा हादसा, हसदेव नदी के तेज बहाव में बहे तीन 3 छात्र, बिलासपुर से पिकनिक मनाने पहुंचे थे देवरी

जांजगीर-चांपा। जिले के देवरी चिचोली गांव में पिकनिक मनाने पहुंचे तीन युवकों की हसदेव नदी के बहाव में बह गए। तीनों युवक बिलासपुर के सरकंडा इलाके से यहां घूमने और पिकनिक मनाने पहुंचे थे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय स्तर पर राहत एवं बचाव की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

हसदेव नदी में तैरते समय हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, युवक हसदेव नदी में तैर रहे थे। इसी दौरान नदी के बीच बने भंवर की चपेट में आ गए और गहरे पानी में चले गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तीनों को बाहर नहीं निकाला जा सका।

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भण्डारपुरी धाम में गुरुगद्दी आसन के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की...

पुलिस को दी गई घटना की सूचना

घटना पंतोरा चौकी क्षेत्र के देवरी चिचोली गांव की बताई जा रही है। देवरी के कोटवार ने घटना की जानकारी पंतोरा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए राहत एवं बचाव दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया।

Advertisment

नगर सेना की टीम करेगी रेस्क्यू

तीनों युवकों को नदी से बाहर निकालने के लिए नगर सेना की बचाव टीम को मौके पर भेजा गया है। टीम द्वारा नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई है।

See also  ग्रोक पर X ने मानी अपनी गलती! किए 600 से ज्यादा अकाउंट डिलीट, भारत के कानून के हिसाब से उठाएगा कदम

बिलासपुर से पिकनिक मनाने पहुंचे थे युवक

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तीनों युवक बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र के रहने वाले थे और दोस्तों के साथ देवरी चिचोली में पिकनिक मनाने पहुंचे थे। नदी में नहाने और तैरने के दौरान यह दर्दनाक हादसा हुआ। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

फिलहाल पुलिस और बचाव दल की कार्रवाई जारी है। युवकों की पहचान और हादसे से जुड़ी अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। अधिकारियों की जांच के बाद घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!