Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

कलेक्टर-एसपी ने किया जांजगीर-चांपा में आधुनिक आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ, जिले के नागरिकों को सप्ताह के सातों दिन एक ही स्थान पर मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं

नामांकन, डेमोग्राफिक एवं बायोमेट्रिक अपडेट सहित विभिन्न आधार सेवाओं की मिलेगी सुविधा

जांजगीर-चांपा। जिले के नागरिकों को आधार से संबंधित सेवाएं त्वरित, सुगम एवं सुविधाजनक रूप से उपलब्ध कराने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने जांजगीर-चांपा में नवस्थापित आधुनिक आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ किया। इस केंद्र के प्रारंभ होने से जिले के नागरिकों को सप्ताह के सातों दिन एक ही स्थान पर आधार नामांकन एवं आधार संबंधी विभिन्न अपडेट सेवाओं की सुविधा उपलब्ध होगी। शुभारंभ के पश्चात कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने आधार सेवा केंद्र का निरीक्षण कर यहां उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर ईडीएम सुनील कुमार साहू, प्रोजेक्ट मैनेजर ख़ुर्शीद आलम, बीएलएस इंटरनेशनल के क्लस्टर मैनेजर एवं ऑपरेशन मैनेजर रमेश लाल नामदेव सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर महोबे ने कहा कि जिले में कलेक्टोरेट परिसर, सभी तहसीलों, एसडीएम कार्यालयों एवं जनपद पंचायतों में आधार संबंधी सेवाएं संचालित की जा रही हैं। यूआईडीएआई द्वारा डेडिकेटेड आधार सेवा केंद्र प्रारंभ किए जाने से नागरिकों, विशेषकर ग्रामीण एवं दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले लोगों को और अधिक सुविधा मिलेगी। नागरिकों को आधार संबंधी कार्यों तथा सेवाएं अधिक व्यवस्थित एवं सुविधाजनक तरीके से उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि आधार सेवा केंद्र में नागरिक अपनी डेमोग्राफिक जानकारी के साथ-साथ बायोमेट्रिक जानकारी भी अपडेट करा सकेंगे। उन्होंने कहा कि आधार में दर्ज जानकारी को समय-समय पर अद्यतन रखना आवश्यक है। इस प्रकार की सुविधाओं से विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं के क्रियान्वयन में भी सुविधा एवं तेजी आएगी।
नवस्थापित आधार सेवा केंद्र आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है, जहां नागरिकों को आधार नामांकन, डेमोग्राफिक अपडेट, बायोमेट्रिक अपडेट एवं अन्य आवश्यक आधार संबंधी सेवाएं उपलब्ध होंगी। केंद्र के प्रारंभ होने से जिले के नागरिकों को आधार संबंधी कार्यों के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाने की आवश्यकता कम होगी तथा उनके समय एवं संसाधनों की बचत होगी।
आधार सेवा केंद्र में उपलब्ध प्रमुख सेवाएं
       नया आधार नामांकन – बच्चों एवं वयस्कों के लिए नया आधार नामांकन, बायोमेट्रिक अपडेट – फिंगरप्रिंट, आईरिस स्कैनिंग एवं फोटो अपडेट की सुविधा, डेमोग्राफिक अपडेट – नाम, पता, मोबाइल नंबर एवं जन्मतिथि सहित आवश्यक जानकारी में सुधार एवं अपडेट, दस्तावेज अपडेट – पहचान एवं पते के प्रमाण से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन एवं अपडेट, बच्चों के लिए आधार सेवाएं – निर्धारित आयु के अनुसार आवश्यक अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट की सुविधा।
सप्ताह के सातों दिन मिलेगी सुविधा
     आधार सेवा केंद्र सोमवार से रविवार तक सप्ताह के सातों दिन प्रातः 9.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक संचालित रहेगा। नागरिक सीधे केंद्र पहुंचकर अथवा उपलब्ध सुविधा के अनुसार ऑनलाइन स्लॉट बुक कर आधार संबंधी सेवाओं का लाभ ले सकेंगे।
     केंद्र का पता
दुकान क्रमांक 18, डी.डी. प्लाजा, एसडीएम कार्यालय के सामने, कचहरी चौक, वार्ड क्रमांक 23, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ 495668 है।

See also  चूहों से फैलने वाली खतरनाक बीमारी, WHO की नई एडवाइजरी और चेतावनी जारी

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!