Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

चिकन के बंटवारे को लेकर विवाद, छोटे भाई ने बड़े भाई पर टांगी से किया जानलेवा हमला

भाभी बीच-बचाव करने पहुंची तो उस पर भी किया वार, राहौद पुलिस ने चंद घंटे में आरोपी को दबोचा

जांजगीर-चांपा। पुलिस सहायता केंद्र राहौद क्षेत्र के बुंदेला डेरा में चिकन के बंटवारे को लेकर हुए मामूली विवाद ने उस समय गंभीर रूप ले लिया, जब छोटे भाई ने अपने बड़े भाई पर लोहे की टांगी से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने बीच-बचाव करने पहुंची अपनी भाभी पर भी टांगी से वार कर उसे घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही राहौद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की टांगी भी बरामद कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में पुलिस सहायता केंद्र राहौद प्रभारी राजेंद्र सिंह क्षत्रिय ने टीम के साथ तत्काल कार्रवाई करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपी की तलाश शुरू की। पूछताछ एवं जांच के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
 
चिकन बांटने के दौरान शुरू हुआ विवाद
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी बुधराम (40 वर्ष) ने थाना शिवरीनारायण में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 21 अगस्त 2026 की शाम करीब 5 बजे घर में चिकन बनाने के लिए उसका बंटवारा किया जा रहा था। इसी दौरान उसके छोटे भाई बजरंग गोंड (20 वर्ष), निवासी बुंदेला ने अपने हिस्से में कम चिकन मिलने की बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया।
देखते ही देखते विवाद गाली-गलौच और मारपीट तक पहुंच गया। इसी दौरान बजरंग ने घर में रखी लोहे की टांगी उठा ली और अपने बड़े भाई बुधराम की पीठ पर वार कर दिया। अचानक हुए हमले से बुधराम घायल हो गया।
बीच-बचाव करने पहुंची भाभी पर भी किया हमला
बड़े भाई पर हमला होते देखकर उसकी भाभी बीच-बचाव करने के लिए पहुंची। आरोप है कि आरोपी ने उसे भी गाली-गलौच करते हुए टांगी से हमला कर दिया। टांगी के वार से भाभी के सिर के पीछे चोट आई और वह घायल हो गई।
घटना के बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस सहायता केंद्र राहौद की टीम मौके पर पहुंची और घायलों के संबंध में जानकारी लेते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया।
 
पूछताछ में आरोपी ने कबूला अपराध, छिपाकर रखी थी टांगी
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही प्रार्थी और प्रत्यक्षदर्शी गवाहों के बयान दर्ज किए। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी बजरंग गोंड को पकड़कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि घटना में प्रयुक्त लोहे की टांगी को उसने घर के पास घास के पीछे छिपाकर रखा है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने लोहे की टांगी बरामद कर उसे जब्त कर लिया।
 
पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर न्यायिक रिमांड
विवेचना के दौरान आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने के बाद पुलिस ने बजरंग गोंड उम्र 20 वर्ष, निवासी बुंदेला, थाना शिवरीनारायण को विधिवत गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से घटना के आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की विवेचना जारी है।
 
इनकी रही सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी शिवरीनारायण कृष्णपाल सिंह एवं पुलिस सहायता केंद्र राहौद प्रभारी राजेंद्र सिंह क्षत्रिय का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस द्वारा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

See also  CG News : चरित्र शंका पर पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!