जांजगीर में ‘सिपाही रक्षा सूत्र’ कार्यक्रम, सैनिकों के सम्मान में भेजी गईं 40 हजार राखियां

जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के निर्देशानुसार एवं जिला महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष संतोषी सिंह के नेतृत्व में ‘सिपाही रक्षा सूत्र’ कार्यक्रम का आयोजन शहीद स्मारक, कचहरी चौक जांजगीर में किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से देश की सीमाओं पर तैनात वीर सैनिकों के सम्मान एवं उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए 40 हजार राखियां संकलित कर सैनिकों को भेजी गईं।
राखियों के संकलन एवं प्रेषण के लिए पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर महिला मोर्चा की बहनों ने देश की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर जवानों के नाम रक्षा सूत्र सौंपे और उनके दीर्घायु एवं सुरक्षित रहने की कामना की।
कार्यक्रम में भाजपा जिला जांजगीर-चांपा के जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता मीरी जिला महामंत्री नन्दनी राजवाड़े जी सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मीरा मिहिर पतकी, उमा सोनी, पूजा राठौर, संगीता पाण्डेय, डॉ. धनेश्वरी जागृति, रेखा गढ़वाल, प्रतिमा डेहरे, पूनम राय, मनीषा गोपाल, प्रेमलता कौशिक, मेघा यादव, पुष्पा सिंह, अर्चना देवांगन, रिया यादव, अनीता गुड्डू कहरा सहित जिला जांजगीर-चांपा महिला मोर्चा की बहनें उपस्थित थीं।
इस अवसर पर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के स्नेह का पर्व नहीं, बल्कि देश की रक्षा में समर्पित वीर सैनिकों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और राष्ट्रप्रेम व्यक्त करने का भी अवसर है। सीमा पर तैनात जवानों को भेजी गई ये राखियां देश की बहनों के स्नेह और विश्वास का प्रतीक हैं।



