Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Reliance Jewels Raipur: रिलायंस ज्वेल्स शोरूम से 17.50 लाख के सोने के कंगन गायब, पूर्व कर्मचारी पर धोखाधड़ी का केस

रायपुर। राजधानी रायपुर के जयस्तंभ चौक स्थित रिलायंस ज्वेल्स शोरूम से करीब 17.50 लाख रुपये कीमत के 22 कैरेट सोने के कंगन गायब होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शोरूम के एक पूर्व कर्मचारी ने असली कंगनों की जगह नकली कंगन रखकर स्टॉक में गड़बड़ी छिपाने की कोशिश की। शिकायत के आधार पर गोलबाजार थाना पुलिस ने पूर्व सेल्स स्टाफ मनोज यादव के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गोलबाजार थाना प्रभारी स्वराज त्रिपाठी के अनुसार, स्टोर मैनेजर आरिफ खान की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई। शिकायत में बताया गया कि 9 जुलाई 2026 को कंगन काउंटर के स्टॉक का मिलान किया गया, जिसमें तीन सेट यानी पांच नग 22 कैरेट सोने के कंगनों की जगह नकली कंगन पाए गए।

See also  शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से मिलकर रखी मांग और सैकड़ो शिक्षकों के हस्ताक्षर युक्त सौपा ज्ञापन,       मृतक शिक्षक के परिवार को शीघ्र मिले आर्थिक सहायता एवं शाम के समय भारी वाहनों के प्रवेश पर लगे रोक...

गायब हुए असली कंगनों का कुल वजन 103.832 ग्राम बताया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 17.50 लाख रुपये है। स्टोर की आंतरिक जांच में तत्कालीन सेल्स स्टाफ मनोज यादव की भूमिका संदिग्ध पाई गई। कंपनी का कहना है कि संबंधित काउंटर की जिम्मेदारी उसी के पास थी। सीसीटीवी फुटेज, स्टॉक रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों की जांच के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

जांच में यह भी सामने आया कि मनोज यादव ने 6 जुलाई 2026 को कंपनी के पोर्टल पर इस्तीफा दिया था और 7 जुलाई को अपना अंतिम कार्य दिवस बताया था। हालांकि वह 2 जुलाई के बाद से ही स्टोर नहीं आया। उसने मां की तबीयत खराब होने का हवाला देकर छुट्टी ली और बिना विधिवत हैंडओवर किए नौकरी छोड़ दी। कंपनी के अनुसार, उससे कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन वह वापस नहीं लौटा।

See also  निजी हॉटल में परोसी जा रही थी हरियाणा की शराब, युवक गिरफ्तार...

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि 5 मई को हुई ग्लोबल फिजिकल इन्वेंट्री और 17 जून को हुए इंटरनल ऑडिट के दौरान मनोज यादव ने कंगनों के टैग बदलकर ऑडिट टीम को गुमराह किया, जिससे स्टॉक रिकॉर्ड सामान्य दिखाई देता रहा। कंपनी का यह भी दावा है कि उसने एक सेट को ऐसी जगह ले जाकर हटाया, जहां सीसीटीवी कैमरों की निगरानी नहीं थी। फिलहाल गोलबाजार थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और उपलब्ध दस्तावेजों व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!