Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Bilaspur Crime News: कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म का आरोप, लोरमी के बिल्डर नरेंद्र खत्री समेत 4 के खिलाफ मामला दर्ज

बिलासपुर। कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म करने की शिकायत पर बिलासपुर पुलिस ने लोरमी के बिल्डर नरेंद्र खत्री समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. विवाद के दौरान पीड़िता ने आत्महत्या की कोशिश किए जाने की बात भी पुलिस को बताई है.

बिलासपुर की युवती की शिकायत के आधार पर एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर चकरभाठा पुलिस ने बिल्डर नरेन्द्र खत्री सहित चार लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है. युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि काम के सिलसिले में वर्ष 2023 में बिल्डर नरेन्द्र खत्री से पहचान हुई थी. बातचीत के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बने. इसके बाद घुमाने के बहाने आरोपी युवती को लोरमी और फिर गोवा समेत कई जगहों पर ले गया.

See also  ग्रामीण महिलाएं स्व-सहायता समूह से जुड़कर आर्थिक रूप से हो रही हैं सशक्त...

पीड़िता के मुताबिक, गोवा में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाकर दुष्कर्म के बाद कान्हा किसली समेत अन्य स्थानों पर भी ले जाकर आरोपी ने उसके साथ अनाचार किया. पीड़िता ने जब शादी का दबाव बनाया तो बिल्डर ने शादी से इंकार करने के साथ उसके साथ मारपीट भी की. विवाद के दौरान युवती ने आत्महत्या की भी कोशिश किए जाने की बात पुलिस को बताई है.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!