Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Ambikapur News:अंडा नहीं मिला तो मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा; VIDEO वायरल

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जमगला में अंडा नहीं मिलने से नाराज एक युवक एयरटेल के मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम जमगला निवासी शिव शंकर (पिता शुकुल) को रोज अंडा खाने की आदत है। बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन उसे अंडा नहीं मिला, जिससे नाराज होकर वह सीधे गांव में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देख ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

See also  नागरिक संविधान में प्रदत्त अधिकारों के साथ कर्तव्यों को भी समझें : अरुण साव, उप मुख्यमंत्री संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल, ‘सीजी लर्न’ का लोगो किया लॉन्च...

सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। काफी देर तक समझाइश और मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। परिजनों के मुताबिक, युवक मानसिक रूप से बीमार है। फिलहाल पुलिस ने उसे सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!