Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Kulgam Terror Attack: CM साय की बड़ी घोषणा: आतंकी हमले में मारे गए छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख की सहायता

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने घटना पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

दिल्ली दौरे से लौटने के बाद मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री ने बताया कि बस्तर पंडुम के विजेताओं का राष्ट्रपति द्वारा सम्मान किया गया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नक्सल मुक्त बस्तर में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी साझा की। साथ ही बस्तर में विद्युतीकरण के प्रस्ताव को मंजूरी देने और आयुर्वेद एम्स की स्थापना की मांग भी रखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने विकास कार्यों को गति देने का भरोसा दिया है। आने वाले समय में प्रधानमंत्री की मौजूदगी में लखपति दीदी’ सम्मेलन आयोजित करने की भी योजना है।

See also  पोषक तत्व से भरपूर: मिलेट चिक्की, अरमुरकसा में महिलाएं लगभग 31 लाख रूपए चिक्की कर चुकी विक्रय...

महानदी जल विवाद और नई रेल परियोजनाओं पर चर्चा

मुख्यमंत्री ने बताया कि महानदी जल विवाद को लेकर ओडिशा के मुख्यमंत्री और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री के साथ सकारात्मक बैठक हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले तीन महीने के भीतर जल बंटवारे पर फैसला हो सकता है।

उन्होंने कहा कि कटघोरा-डोंगरगढ़ रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने पर रेल मंत्री से चर्चा हुई है। इसके अलावा बस्तर क्षेत्र में किरंदुल से बीजापुर तक नई रेल लाइन सहित अन्य रेल परियोजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।

Advertisment

बस्तर में मोबाइल टावर और बिजली पर भी जोर

मुख्यमंत्री ने बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क मजबूत करने के लिए केंद्रीय मंत्री से चर्चा हुई। उन्होंने पहले स्वीकृत 500 से अधिक मोबाइल टावरों के लिए केंद्र का आभार जताया और बस्तर के 400 से अधिक गांवों में बिजली पहुंचाने** तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के विस्तार पर भी बातचीत की।

See also  C.G Crime : बिलासपुर में NDPS कार्रवाई पर सवाल, 80 हजार लेकर नाबालिग छोड़ने का आरोप, 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड

कांग्रेस पर साधा निशाना

आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस की प्रतिक्रिया पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस को हर मुद्दे में भाजपा और आरएसएस की साजिश नजर आती है। उन्हें अपना नजरिया बदलने की जरूरत है। वहीं जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती के पलायन संबंधी बयानों पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में रोजगार की कोई कमी नहीं है। राज्य में विकसित भारत अभियान नई औद्योगिक नीति और विभिन्न योजनाओं के जरिए रोजगार के अवसर लगातार बढ़ रहे हैं।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!