Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर भाजपा की प्रेस वार्ता, समरस समाज निर्माण का लिया संकल्प

समरसता संकल्प अभियान के तहत जिले में होंगे विभिन्न कार्यक्रम, संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर

जांजगीर-चांपा, 28 जुलाई 2026। परम पूज्य संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जिला भाजपा कार्यालय, जांजगीर में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में संत गुरु रविदास जी के जीवन, उनके सामाजिक समरसता के संदेश तथा अभियान के तहत जिले में आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी मीडिया प्रतिनिधियों को दी गई।
प्रेस वार्ता को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए पूर्व सांसद कमला देवी पाटले ने कहा कि संत गुरु रविदास जी ने अपने जीवन के माध्यम से समाज को समानता, बंधुत्व, मानवता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जाति, भेदभाव और ऊंच-नीच से ऊपर उठकर सभी को समान दृष्टि से देखने की उनकी शिक्षाएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं, जितनी सदियों पहले थीं।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संत गुरु रविदास जी के आदर्शों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से देशभर में समरसता संकल्प अभियान चला रही है। इस अभियान के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को जोड़ते हुए सामाजिक एकता और समरसता को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से संत रविदास जी के बताए मार्ग पर चलकर समरस और सशक्त समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
प्रेस वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष अम्बेश जांगड़े सहित संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इनमें जिला रायगढ़ प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यालता मिरि, जिला महामंत्री नंद चौधरी, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेश्वर पाटले, किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता रवि पाण्डेय, जिला प्रवक्ता विकास शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी राकेश रूपवानी, रमेश सोनवानी, जिला महिला मोर्चा की महामंत्री धनेश्वरी जागृति, मंडल अध्यक्ष हितेश यादव, आनंद मिरि, युवा मोर्चा अध्यक्ष सोनू यादव, प्रतिमा डहारे, एल्डरमैन रितेश राठौर तथा अजय कौशिक सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने समरसता संकल्प अभियान की विस्तृत रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि आने वाले दिनों में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संत गुरु रविदास जी के जीवन, उनके सामाजिक संदेश और समरसता की भावना को लेकर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक संत रविदास जी के विचारों को पहुंचाना तथा सामाजिक सौहार्द, समानता और राष्ट्रीय एकता की भावना को और अधिक सशक्त बनाना है।
प्रेस वार्ता के अंत में मीडिया प्रतिनिधियों से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग की अपील की गई तथा कहा गया कि संत गुरु रविदास जी की शिक्षाएं आज भी समाज को एकजुट रखने और समरस भारत के निर्माण की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करती हैं।

See also  Dr. Ramanuragi Maharaj : कथा के 15 लाख रुपए को लेकर विवाद: कथावाचक ने विधानसभा के बाहर आत्मदाह की दी चेतावनी, मंत्री ने आरोपों को बताया झूठा

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!