Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

दंतेवाड़ा में बड़ा सड़क हादसा: महेंद्रा ट्रेवल्स की बस पलटी, 10 से अधिक यात्री घायल

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में मंगलवार तड़के एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। भांसी थाना क्षेत्र में महेंद्रा ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे 10 से 12 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सुबह करीब 4:30 बजे हुआ हादसा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना धुरली के पास मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे हुई। यात्रियों से भरी महेंद्रा ट्रेवल्स की बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

जवानों ने तुरंत शुरू किया रेस्क्यू

घटना की सूचना मिलते ही भांसी क्षेत्र में तैनात सुरक्षा बल के जवान मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

Advertisment

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

See also  मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में साढ़े सात हजार कन्याओं के विवाह का लक्ष्य... बजट में दोगुनी वृद्धि करते हुए 38 करोड़ रूपए आबंटित...

हादसे में घायल यात्रियों को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल और बचेली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों का उपचार जारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल बस के अनियंत्रित होकर पलटने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। शुरुआती जांच के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!