Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

छत्तीसगढ़ : गृह मंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान! इसी बजट सत्र में पेश हो सकता है धर्मांतरण विधेयक

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 23 फरवरी से विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। इस सत्र में कुल 15 बैठकें प्रस्तावित हैं और 12 से अधिक विधेयक पेश किए जाने की तैयारी है। सत्र के पहले दिन राज्यपाल रामेन डेका विधानसभा को संबोधित करेंगे, जिसके साथ बजट सत्र की औपचारिक शुरुआत होगी। 24 फरवरी को राज्य का बजट पेश किया जाएगा।

धर्मांतरण विधेयक पर संकेत
प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि धर्मांतरण संबंधी विधेयक पर चर्चा चल रही है और संभव है कि इसे इसी सत्र में पेश किया जाए। उन्होंने कहा कि सत्र को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

See also  CG NEWS: राजिम कुंभ कल्प, नागा साधुओं ने निकाली पेशवाई...

क्यों जरूरी माना जा रहा है विधेयक?
राज्य के कई जिलों— विशेषकर बस्तर, जशपुर और रायगढ़— में धर्मांतरण के मामलों को लेकर विवाद सामने आए हैं। इसके अलावा दुर्ग, बिलासपुर और रायपुर समेत अन्य जिलों में भी कथित रूप से दबाव बनाकर धर्म परिवर्तन कराने के आरोप लगे हैं।

मौजूदा समय में प्रदेश में धर्मांतरण की प्रक्रिया को लेकर स्पष्ट और समर्पित कानून का अभाव बताया जा रहा है। ऐसे में सरकार इसे विधायी ढांचे में लाने की तैयारी कर रही है।

राजनीतिक हलचल तेज
सत्र से एक दिन पहले 22 फरवरी को भाजपा विधायक दल की बैठक प्रस्तावित है। माना जा रहा है कि धर्मांतरण विधेयक और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर रणनीति तय की जाएगी।बजट सत्र के दौरान सदन में तीखी बहस और राजनीतिक गर्माहट देखने को मिल सकती है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!