Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने ली जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, राहवीर एवं राहत योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के दिए निर्देश, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने कहा

 जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा की गई। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर महोबे ने निर्देशित किया कि जिले में नियमित एवं सघन वाहन जांच अभियान संचालित किया जाए। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान प्रत्येक वाहन चालक के ड्राइविंग लाइसेंस की अनिवार्य जांच की जाए तथा बिना वैध लाइसेंस वाहन चलाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों लिए हेलमेट पहनना तथा चारपहिया वाहन चालकों और यात्रियों के लिए सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही ओवरलोडिंग, तेज गति, नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई करने को कहा।
 कलेक्टर ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रवर्तन कार्रवाई के साथ-साथ जनजागरूकता अभियान भी लगातार चलाए जाएं। उन्होंने दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट स्थलों पर आवश्यक सुरक्षा उपाय, संकेतक, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य सुधारात्मक कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में राहवीर योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को गोल्डन ऑवर के भीतर अस्पताल पहुंचाकर सहायता करने वाले नागरिकों को शासन द्वारा प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है, इसलिए अधिक से अधिक लोगों को इस योजना की जानकारी दी जाए।
कलेक्टर ने सड़क किनारे किये गये अवैध कब्जा को हटाने की कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। बैठक में अपर कलेक्टर ज्ञानेंद्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर आर.के. तंबोली, जिला परिवहन अधिकारी एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

See also  अजब गजब! रायपुर- बेलगाम ट्रेलर में 200 लोग ठूंसकर ले जा रहा था चालक, सड़क सुरक्षा की खुली धज्जियां, टला बड़ा हादसा

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!