Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

वृद्धाश्रम एवं कुष्ठ आश्रम में किया गया फल वितरण, सभापति राजकुमार साहू ने सौरभ सिंह का मनाया जन्म दिवस

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष एवं अकलतरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सौरभ सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर जिला पंचायत जांजगीर-चाम्पा के सभापति राजकुमार साहू द्वारा सेवा एवं संवेदना का प्रेरणादायक कार्य किया गया। इस अवसर पर उन्होंने खोखरा स्थित वृद्धाश्रम एवं सोंठी के कात्रेनगर स्थित कुष्ठ आश्रम में पहुँचकर फल वितरण किया तथा आश्रम में निवासरत बुजुर्गों एवं जरूरतमंदों से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस सेवा कार्य के माध्यम से समाज के प्रति संवेदनशीलता, मानवीय मूल्यों एवं जनसेवा का उत्कृष्ट संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए सौरभ सिंह को जन्मदिवस की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। फल वितरण के दौरान नवल सिंह, युवराज, आचार्य अमित मिश्रा, लक्ष्मण साहू, रामाधीन राठौर, बृजेश सिंह, शैलेश यादव, लखन कुम्हार, रामरतन, मयंक, छल्ले देवांगन मौजूद थे।

See also  CBSE 12th Result 2025: सीबीएसई कक्षा 12वीं का परिणाम जारी, 88.39 प्रतिशत छात्र पास, यहां चेक करें रिजल्ट

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!