Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण, मेडिकल कॉलेज भवन, छात्रावास, ऑडिटोरियम सहित विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति का लिया जायजा

संभागायुक्त-कलेक्टर ने मेडिकल कॉलेज परिसर में किया पौधरोपण
 
     जांजगीर-चांपा। संभागायुक्त सुनील जैन ने ग्राम कुटरा स्थित निर्माणाधीन शासकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज भवन, ऑडिटोरियम, छात्रावास, पहुंच मार्ग सहित विभिन्न निर्माणाधीन कार्यों का अवलोकन किया तथा निर्माण कार्यों में सामग्री एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप उपयोग करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त जैन ने सीजीएमएससी के नोडल अधिकारियों से मेडिकल कॉलेज परियोजना की प्रगति, विभिन्न भवनों के निर्माण तथा अन्य अधोसंरचनात्मक कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। संभागायुक्त जैन ने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए परियोजना के पूर्ण होने की समय-सीमा की जानकारी ली तथा संबंधित एजेंसी एवं अधिकारियों को सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में सभी तकनीकी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत संभागायुक्त सुनिल जैन ने पीपल तथा कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आम का पौधरोपण किय इस अवसर पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

See also  करुण नायर को किसने संन्यास ले लेने को कहा था? भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले चौंकाने वाला खुलासा

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!