छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
अब छात्राओं को स्कूल आने जाने में नहीं होगी परेशानी, शा. हाईस्कूल लछनपुर में निःशुल्क साइकिलें वितरित…

अब छात्राओं को स्कूल आने जाने में नहीं होगी परेशानी
शा. हाईस्कूल लछनपुर में निःशुल्क साइकिलें वितरित
जांजगीर-चांपा। सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत बालिकाओं को साइकिल मिलने से अब उन्हें शाला आने जाने में आसानी होगी। छत्तीसगढ़ सरकार की इस योजना से बच्चियों की शिक्षा की राह अत्यंत आसान हुई है। यह बात ज्योति यादव जनपद सदस्य लछनपुर ने कही। उन्होंने प्राचार्य, व्याख्याताओं, पंचों, एसएमडीसी सदस्यों की उपस्थिति में शासकीय हाईस्कूल लछनपुर ब्लाक बलौदा की 17 बालिकाओं को निःशुल्क साइकिल बांटा। पंच लीलाबाई यादव, कीर्तनबाई श्रीवास, एसएमडीसी सदस्य निर्मला बाई केवट ने कहा कि यह योजना बच्चियों के लिए वरदान है। इस दौरान शासन की योजना अंतर्गत निःशुल्क कॉपियां भी सभी छात्र- छात्राओं को प्रदान किया गया। प्रभारी प्राचार्य गायत्री श्रीवास ने कहा कि शासन की सभी योजनाओं का लाभ पात्र छात्र-छात्राओं को समय-सीमा में मिले, इसके लिए विद्यालय परिवार सतत प्रयत्नशील है। इस दौरान व्याख्याता रूखमणी देवी साह, बून्दराम देवांगन, दीप्ति यादव उपस्थित रहे। साइकिल पाने वाली छात्राएंअंकिता, भूमिका, दिपाली, दिव्या, दुर्गा, जानकी, त्योति, लक्ष्मीन, माया यादव, नेहा साहू, राधिका यादव, रागनी महंत रिचा साहू, सरस्वती साहू, स्वाति साह, उर्वशी निराला, वंदना विश्वकर्मा आदि छात्राओं ने छत्तीसगढ़ सरकार का इस योजना के लिए आभार जताया।



