Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

पुरानी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी, अकलतरा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले की अकलतरा पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते एक महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(3) और 333 के तहत कार्रवाई की गई है।
पुरानी रंजिश बनी विवाद की वजह
पुलिस के अनुसार, प्रार्थिया श्रीमती भारती शर्मा, निवासी ग्राम कल्याणपुर, थाना अकलतरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पड़ोस में रहने वाला चंद्रकांत शर्मा उर्फ छोटू (39 वर्ष), जो रिश्ते में उनका भतीजा लगता है, लंबे समय से पुरानी रंजिश रखता था। इससे पहले भी 16 मार्च 2026 को आरोपी ने उनके साथ गाली-गलौज की थी, जिसकी शिकायत पर थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी।
घर में घुसकर की मारपीट और धमकी
पुलिस के मुताबिक, 29 जून 2026 की सुबह करीब 9:45 बजे आरोपी प्रार्थिया के घर के सामने पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर वह जबरन घर के अंदर घुस गया तथा प्रार्थिया और उनके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
 
तत्काल दर्ज हुई एफआईआर, दबिश देकर आरोपी गिरफ्तार
शिकायत के आधार पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 380/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(3) एवं 333 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने ग्राम कल्याणपुर में दबिश देकर आरोपी को हिरासत में ले लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुरानी एफआईआर की रंजिश के चलते घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
 
इन पुलिस अधिकारियों की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा, प्रधान आरक्षक सुधीर साहू तथा थाना अकलतरा के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

See also  भारत के दिग्गज बिजनेस टायकून्स और उनकी सुपरमॉम्स’! कोकिलाबेन अंबानी से शांताबेन अडानी तक, मजबूत मातृत्व की मिसाल

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!