ग्रामवासियों का कहना है कि इन मांगों को बार-बार शासन-प्रशासन के सामने रखा गया, परंतु अब तक संतोषजनक जवाब नहीं मिला। वही एकांश पटेल (पंच वार्ड क्रमांक 09 एवं अध्यक्ष निर्माण एवं विकास कार्य समिति ग्राम पंचायत बिर्रा) ने बताया कि इससे पहले सुशासन शिविर और अन्य मंचों पर भी यही मांगें उठाई जा चुकी हैं, बावजूद इसके बिर्रा के विकास कार्य लगातार अनदेखे किए जा रहे हैं। सरपंच ने कहा, “हमने शांतिपूर्ण व वैधानिक तरीके से कई बार अपनी आवाज़ उठाई है। बम्हनीडीह शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री जी को आवेदन सौंपा गया, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं हुई तो ग्रामवासियों में निराशा बढ़ रही है। इस अवसर पर पीली बाई एकादशिया साहू (सरपंच ग्राम पंचायत बिर्रा),गोपाल कश्यप (उपसरपंच प्रतिनिधि),पंच एकांश पटेल,प्रकाश देवांगन,छतबाई कर्ष,छोटेलाल कैवर्त्य,राधेश्याम केशरवानी,बलराम कश्यप,बुदेश देवांगन,कमला कहार,भोला राम देवांगन उपस्थित थे।