Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Raipur Crime: रायपुर में महिला डॉक्टर से 51 लाख की ठगी, अधूरा मकान छोड़ बिल्डर फरार

रायपुर में एक सरकारी महिला डॉक्टर से मकान बनाने के नाम पर 51 लाख रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता डॉ. स्नेहलता दास ने आरोप लगाया है कि पूरी रकम लेने के बाद भी बिल्डर ने केवल मकान का ढांचा बनाया और काम अधूरा छोड़कर फरार हो गया।

डॉ. दास ने वर्ष 2021 में सड्डू स्थित अविनाश कैपिटल्स होम्स-2 में प्लॉट खरीदा था। इसके बाद 16 मार्च 2023 को यूके कॉन्सेप्ट डिजाइनर के संचालक मोहित सोलंकी से मकान निर्माण का अनुबंध किया। समझौते के अनुसार 22 मई 2024 तक मकान तैयार करके सौंपना था।
डॉक्टर ने मकान निर्माण के लिए भारतीय स्टेट बैंक से 45 लाख रुपये का होम लोन लिया। साथ ही अपनी बचत और रिश्तेदारों से उधार लेकर कुल 51.31 लाख रुपये बिल्डर को बैंक के जरिए भुगतान कर दिए।

See also  छत्तीसगढ़: परेशान पत्नी ने शराबी पति को मारने की योजना बनाई मां, बेटा और अन्य दो के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम, जानें वजह...

आरोप है कि पूरी रकम मिलने के बाद भी बिल्डर ने सिर्फ मकान का ढांचा तैयार किया। प्लास्टर, फिनिशिंग और अन्य जरूरी काम अधूरे छोड़ दिए। बाद में उसने अपना कार्यालय बंद कर दिया और मोबाइल फोन भी बंद कर फरार हो गया।

पीड़िता की शिकायत पर तेलीबांधा थाना पुलिस ने बिल्डर मोहित सोलंकी और उसके पिता गुलाब सिंह सोलंकी के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

डॉ. दास ने बताया कि अधूरे मकान के कारण उन्हें हर महीने बैंक की ईएमआई, ब्याज और अन्य खर्च उठाने पड़ रहे हैं। अब मकान पूरा कराने के लिए उन्हें करीब 30 से 35 लाख रुपये और खर्च करने होंगे।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!