Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

भाजपा प्रदेश संगठन सह प्रभारी नितिन नवीन के मार्गदर्शन में भाजपा कोरिया की कोर ग्रुप बैठक हुई संपन्न, चुनावी आंतरिक गतिविधियों पर दिए आवश्यक दिशा निर्देश…

भाजपा प्रदेश संगठन सह प्रभारी नितिन नवीन के मार्गदर्शन में भाजपा कोरिया की कोर ग्रुप बैठक हुई संपन्न

चुनावी आंतरिक गतिविधियों पर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

कोरिया-बैकुंठपुर। बैकुंठपुर जिला भाजपा कार्यालय में कोर ग्रुप की बैठक आयोजित की गई।कोरिया जिला भाजपा कोर ग्रुप की बैठक छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश संगठन सह प्रभारी नितिन नवीन के मार्गदर्शन में और भाजपा कोरिया जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित हुई बैठक में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री भईया लाल राजवाड़े,जिला संगठन प्रभारी प्रबल प्रताप सिंह,जिला संगठन सह प्रभारी परमेश्वरी राजवाड़े,विधान सभा प्रभारी चिंटू राजपाल,विधान सभा विस्तारक विश्वनाथ साहू,शामिल रहे। कोरे ग्रुप की बैठक का उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कोरिया जिला भाजपा संगठन के सभी मोर्चों,प्रकोष्ठों,के मुख्य पदाधिकारियों से पार्टी की चुनावी आंतरिक गतिविधियों और रणनीतियों को लेकर दिशा निर्देश बावत थी।छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन सह प्रभारी नितिन नवीन के द्वारा उपस्थित कोरिया जिला भाजपा के मुख्य पदाधिकारियों से रु ब रू हो अपना मार्गदर्शन दिया गया।बैठक में जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी,जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण राजवाड़े,उपाध्यक्ष शैलेश शिवहरे,जिला महामंत्री विनोद साहू, पंकज गुप्ता,भाजपा कार्यालय प्रभारी भानू पाल,बैकुंठपुर नगर पालिका अध्यक्ष नविता शिवहरे,शारदा गुप्ता,तीरथ राजवाड़े,जवाहर लाल गुप्ता,रविशंकर शर्मा,अवधबिहारी जायसवाल,कामता नाथ तिवारी,जगदीश साहू,भैयालाल साहू,सुखदेव राजवाड़े,नरेश्वर रजक,अभिमन्यु मुदली,राजेंद्र चक्रधारी,बैकुंठपुर मंडल अध्यक्ष कुबेर साहू,चरचा मंडल अध्यक्ष अरूण जायसवाल ,सलका मंडल अध्यक्ष गोपाल कृष्ण राजवाड़े, कुडेली मंडलअध्यक्ष धीरेन्द्र साहू,पटना मंडल अध्यक्ष कपिल जायसवाल,बचरापोङी मंडल अध्यक्ष प्यारे साहू इत्यादि के दायित्व और गतिविधियों की समीक्षा लिए।

See also  कर्जमाफी की राशि का निवेश बच्चों की पढ़ाई में किया किसान ने, तीनों बेटों को मिल गई सरकारी नौकरी, बेलतरा विधानसभा में भेंट-मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों से शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की ली जानकारी...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!