Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

​कोरबा कलेक्टर जनदर्शन में गूंजा गोबरूराम भतरा का फर्जीवाड़ा, उप-पंजीयक की चुप्पी पर उठे गंभीर सवाल

  • ​वरिष्ठ अधिकारियों के संरक्षण में ठंडे बस्ते में डाली जा रही शिकायत? निलंबन और कानूनी कार्रवाई की मांग!

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शासकीय विभागों के भीतर भ्रष्टाचार और फर्जीवाड़े को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। उप-पंजीयक सहकारी संस्थाएं’ कार्यालय में पदस्थ एक वरिष्ठ अधिकारी पर फर्जी दस्तावेज के सहारे नौकरी और पदोन्नति पाने का गंभीर आरोप लगा है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठ रहा है,आखिर क्यों लिखित शिकायत के हफ्तों बाद भी इस मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया?

क्या है पूरा मामला?

शिकायत पत्र के अनुसार आवेदक ने जिला दण्डाधिकारी कलेक्टर कोरबा के समक्ष वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक गोबरूराम भतरा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है l शिकायत के मुताबिक गोबरूराम मूल रूप से अन्य पिछड़ा वर्ग ोब्स से आते हैं। इसके बावजूद उन्होंने भतरा ST – अनुसूचित जनजाति के उपनाम का गलत लाभ उठाकर शासकीय सेवा और पदोन्नति प्रमोशन हासिल कर लिया है।

See also  महासमुंद में दर्दनाक घटना: प्रेमी जोड़े ने शिशुपाल पर्वत से कूदकर दी जान,

अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लग रहा है,इससे पहले 29 मई 2026 को उप-पंजीयक, सहकारी संस्थाएं जिला कोरबा के समक्ष इस फर्जीवाड़े की लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। लेकिन पर्याप्त समय बीत जाने के बाद भी विभाग ने कोई प्रारंभिक जांच तक शुरू नहीं की और न ही सेवा पुस्तिका या मूल दस्तावेज जब्त किए।बड़ा सवाल यही है इसे क्या समझा जाए?शिकायतकर्ता ने सीधे तौर पर विभागीय अधिकारियों की नीयत पर उंगली उठाई है।

शिकायतकर्ता का आरोप है,विभाग द्वारा मामले को दबाना सीधे तौर पर यह दर्शाता है कि जिम्मेदार अधिकारी दोषी कर्मचारी को संरक्षण दे रहे हैं। कार्रवाई न होने से आरोपी को विभागीय रिकॉर्ड और सेवा पुस्तिका के साथ छेड़छाड़ करने का पूरा अवसर मिल रहा है, जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियमों के तहत एक गंभीर प्रशासनिक कदाचार है।

Advertisment

मामले की गंभीरता को देखते हुए आवेदक ने जिला दण्डाधिकारी से निम्नलिखित सख्त कदम उठाने का आग्रह किया है l

See also  BMW F 450 GS खरीदने की सोच रहे हैं? जान लें ये 5 बड़ी बातें, Royal Enfield और KTM से होगी टक्कर

शासकीय कर्तव्यों में लापरवाही बरतने और शिकायत को दबाने के आरोप में संबंधित उप-पंजीयक सहकारी संस्थाएं जिला कोरबा पर भी कार्रवाई की किया जाए।

मुख्य अनावेदक गोबरूराम भतरा की सेवा पुस्तिका एवं नियुक्ति दस्तावेज तत्काल ज़ब्त कर मामले को उच्च स्तरीय छानबीन समिति को भेजा जाए, साथ ही दोषी कर्मचारी के साथ-साथ उसे बचाने वाले व्हाइट कॉलर जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध भी सख्त विभागीय एवं कानूनी दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित हो, ताकि न्याय व्यवस्था पर आम जनता का विश्वास बना रहे।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!