Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

स्पीकर के समक्ष एक और बड़े मंच पर गुंजी नन्ही स्वर कोकिला अरुणिमा की आवाज…

रायपुर,14जून। राजधानी की दस वर्षीय बाल प्रतिभा अरुणिमा शर्मा (आद्या) ने एक बार फिर अपनी सुरमयी प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। पिछले 14 दिनों में तीसरे बड़े मंच पर प्रस्तुति देते हुए अरुणिमा ने राष्ट्रगीत वंदेमातरम, छत्तीसगढ़ का राजगीत अरपा पैरी के धार और कई लोकगीतों को हारमोनियम वादन के साथ प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

शनिवार शाम होटल बेबीलोन में बस ओनर्स फेडरेशन ऑफ छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में अरुणिमा की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने उनकी प्रतिभा की खुलकर सराहना की। प्रस्तुति के बाद उन्होंने अरुणिमा को मंच के पास बुलाकर शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

See also  जिस खिलाड़ी को किया गया था बाहर, उसी ने मुंबई इंडियंस की किस्मत पलट दी छिपा रुस्तम बना मैच विजेता

इस कार्यक्रम में परिवहन मंत्री केदार कश्यप, विधायक सुनील सोनी, रायपुर महापौर मीनल चौबे, नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव सहित देशभर से आए परिवहन क्षेत्र के प्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

बस ओनर्स फेडरेशन के अध्यक्ष अनिल पुसदकर और महासचिव भावेश दुबे ने भी अरुणिमा की गायकी की सराहना करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह और उपहार भेंट कर सम्मानित किया।

गौरतलब है कि अरुणिमा इन दिनों लगातार बड़े मंचों पर अपनी प्रस्तुतियों से सुर्खियां बटोर रही हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनके हारमोनियम वादन और गायन की प्रशंसा करते हुए उनके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं। वहीं, संस्कृति विभाग के कार्यक्रम में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, साहित्य अकादमी अध्यक्ष शशांक शर्मा और फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष मोना सेन ने भी उनकी प्रतिभा की सराहना की थी।

Advertisment

बस्तर आइडल, राजनांदगांव मड़ई नटरंग महोत्सव सहित कई प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी अरुणिमा लोकगीत, भजन, हिंदी गीत, ग़ज़ल, शास्त्रीय संगीत और भरथरी गायन जैसी विधाओं में भी अपनी अलग पहचान बना रही हैं। उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

See also  केंद्रीय मंत्री से छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में नवोदय व केंद्रीय विद्यालय शुरू करने का अनुरोध, स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!